1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. AC के फिल्टर कैसे साफ करें, इस ट्रिक से घर में खुद क्लीन कर सकते हैं, कई गुना बढ़ जाएगी कूलिंग

AC के फिल्टर कैसे साफ करें, इस ट्रिक से घर में खुद क्लीन कर सकते हैं, कई गुना बढ़ जाएगी कूलिंग

 Written By: Bharti Singh @bhartinisheeth
 Published : Apr 28, 2026 02:32 pm IST,  Updated : Apr 28, 2026 02:32 pm IST

AC Filter Cleaning Tip At Home: एसी के एयर फिल्टर में अगर धूल जमा हो जाए तो कूलिंग कम होने लगती है। ऐसे में आप घर में खुद से भी एसी के फिल्टर निकालकर साफ कर सकते हैं। जानिए एसी फिल्टर को घर में कैसे क्लीन करें?

एसी का फिल्टर कैसे साफ करें- India TV Hindi
एसी का फिल्टर कैसे साफ करें Image Source : FREEPIK

एसी पूरी गर्मी अच्छी तरह से चलता रहे इसके लिए कुछ बातों का खास ख्याल रखने के जरूरत होती है। इन दिनों धूल मिट्टी और आंधी के कारण एसी के एयर फिल्टर में धूल जमा होने लगती है। इसे आपको साफ रखना चाहिए, क्योंकि इससे एसी की कूलिंग कम होने लगती है। समय-समय पर एसी के एयर फिल्टर को साफ करने से अच्छी, ठंडी और साफ हवा आती है। इससे एसी पर ज्यादा दबाव भी नहीं पड़ता और बिजली की खपत भी कम होती है। आप चाहें तो घर में खुद से भी एसी के फिल्टर साफ कर सकते हैं। इन्हें निकालना और लगाना भी आसान है। आइये जानते हैं एसी के एयर फिल्टर को कैसे साफ करें?

AC के फिल्टर कैसे साफ करें?

सबसे पहले एसी को स्विच से बंद कर दें। अब स्प्लिट एसी के फ्लेप को खोलें। आपको 2 फिल्टर दिखेंगे और उन्हें निकालने की जगह होती है। आप इसे थोड़ा बाहर की ओर खींचेंगे तो फिल्टर निकल आएंगे। अब फिल्टर पर जमा धूल मिट्टी को किसी सॉफ्ट ब्रश या कपड़े से साफ कर लें। अब एक बाल्टी में कोई माइल्ड शैंप या डिटर्जेंट डालें। इसमें फिल्टर को डालकर थोड़ी देर के लिए छोड़ दें। अब इसे ब्रश की मदद से हल्के हाथों से साफ कर लें। साफ पानी से धो लें और फिर फिल्टर को धूप में थोड़ी देर के लिए रख दें, जिससे पानी सूख जाए। अब इन्हें वापस एसी के अंदर ही फिक्स कर दें।

एसी फिल्टर साफ करते वक्त ध्यान रखें बातें

भले ही एसी फिल्टर को साफ करना आसान लगे लेकिन कई बार कुछ छोटी-छोटी गलतियां करने से परेशानी बड़ी हो जाती है। ऐसे में ध्यान रखें कि फिल्टर को बहुत ज्यादा तेजी से नहीं रगड़ना है। इससे फिल्टर की जाली खराब हो सकती है। ध्यान रखें कि फिल्टर अच्छी तरह से सूखे होने चाहिए, तभी उन्हें एसी में फिर से लगाएं। गीले फिल्टर लगाने से फंगस पनप सकती है और स्मैल आने लगती है। फिल्टर लगाते वक्त ध्यान दें कि कहीं जाली मुड़ तो नहीं रही है। अगर कुछ स्पेशल फिल्टर हों तो उन्हें उसी तरह से साफ करना चाहिए। इससे एसी लंबे समय तक सही चलेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल