1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. चमक उठेगा गंदे से गंदा फ्लोर, पोछा लगाने से पहले पानी में मिला लें ये चीजें, दाग-धब्बों का भी हो जाएगा सफाया

चमक उठेगा गंदे से गंदा फ्लोर, पोछा लगाने से पहले पानी में मिला लें ये चीजें, दाग-धब्बों का भी हो जाएगा सफाया

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 19, 2025 01:36 pm IST,  Updated : Sep 19, 2025 01:36 pm IST

क्या हर रोज झाड़ू और पोछा लगाने के बाद भी आपके घर का फ्लोर चमक नहीं पाता है? आइए कुछ ऐसे नेचुरल तरीकों के बारे में जानते हैं जो फ्लोर क्लीनिंग के काम को काफी हद तक आसान बना सकते हैं।

गंदे फ्लोर को साफ करने का तरीका- India TV Hindi
गंदे फ्लोर को साफ करने का तरीका Image Source : FREEPIK

घर के फ्लोर पर भले ही रोज झाड़ू और पोछा लगाया जाए, लेकिन फिर भी फ्लोर में नए जैसी चमक नहीं आ पाती है। अगर फ्लोर पर पीलापन, दाग-धब्बे या फिर गंदगी दिखाई देती है, तो घर पर आए मेहमानों के सामने अच्छा इम्प्रेशन नहीं पड़ता है। क्या आप भी नेचुरली अपने घर के फ्लोर को चकाचक साफ करना चाहते हैं? अगर हां, तो आप कुछ बेहद आसान घरेलू नुस्खों को ट्राई करके देख सकते हैं।

पानी में मिलाएं ये चीजें

सबसे पहले आप एक बाल्टी में पानी भर लीजिए। आपको आधी बाल्टी पानी में एक स्पून सिरका और दो स्पून बेकिंग सोडा मिक्स करना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस मिक्सचर में एक स्पून डिशवॉश लिक्विड भी मिला लेना है। सिरका, बेकिंग सोडा, डिशवॉश लिक्विड और पानी का ये मिक्सचर फ्लोर क्लीनिंग में कारगर साबित हो सकता है।

साफ हो जाएगा फ्लोर

आपको इस मिक्सचर से घर के सभी कमरों के फ्लोर पर पोछा लगाना है। इस मिक्सचर में मौजूद तत्व आपके फ्लोर की सारी गंदगी, पीलेपन, दाग-धब्बों को आसानी से हटाने में असरदार साबित हो सकते हैं। इसके अलावा आप एक और घरेलू नुस्खे को ट्राई करके देख सकते हैं। फ्लोर को साफ करने के लिए करेले के छिलकों के पेस्ट को पानी में मिक्स कीजिए और फिर इस मिक्सचर से पोछा लगाकर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

फायदेमंद साबित होगी लौंग

सबसे पहले 6 लौंग निकालिए और फिर इन्हें अच्छी तरह से कूटकर पाउडर बना लीजिए। एक पैन में एक गिलास पानी के साथ लौंग के इस पाउडर को डालिए और फिर इस पानी को अच्छी तरह से उबाल लीजिए। जब ये पानी बॉइल होकर आधा रह जाए, तब आपको इस पानी को आधी बाल्टी पानी में मिक्स कर इससे पोछा लगाना है। यकीन मानिए इस तरह के घरेलू नुस्खे गंदे से गंदे फ्लोर को चमकाने में कारगर साबित हो सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल