1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. मिक्सी का जार जाम हो जाए तो कैसे ठीक करें, घर बैठे खुद से कर सकते हैं सही

मिक्सी का जार जाम हो जाए तो कैसे ठीक करें, घर बैठे खुद से कर सकते हैं सही

 Written By: Bharti Singh
 Published : Aug 12, 2026 02:03 pm IST,  Updated : Aug 12, 2026 02:03 pm IST

लंबे समय तक मिक्सी का इस्तेमाल करने पर जार ठीक से काम नहीं करता और जाम हो जाता है। ऐसे में लोग मिक्सी ठीक करवाने के लिए लेकर जाते हैं, लेकिन हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं जिससे जाम हो चुकी मिक्सी जार को घर में खुद से ठीक कर सकते हैं।

जाम हो चुकी मिक्सी के जार को कैसे ठीक करें- India TV Hindi
जाम हो चुकी मिक्सी के जार को कैसे ठीक करें Image Source : INDIA TV

रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले एप्लाइंसेस में मिक्सी सबसे ऊपर है। मसाला पीसने से लेकर जूस बनाने तक और कुछ भी ग्राइंड करना हो मिक्सी बड़ा काम आती है। मिक्सी ने रसोई में काम करने वाली महिलाओं की लाइफ को बहुत आसान बना दिया है। ऐसे में अगर एक दिन भी मिक्सी खराब हो जाए तो काम नहीं होता। कई बार लंबे समय तक मिक्सी को ठीक से साफ न किया जाए तो मिक्सी खराब होने लगती है। मिक्सी जार के ब्लेड जाम हो जाता है। मिक्सी घूमती नहीं है और कोई भी चीज पीसने में परेशानी होती है। अगर आपकी मिक्सी का जार भी जाम हो चुका है को इसके लिए मेकेनिक के पास भागने की जरूरत नहीं है। आप घर में ही कुछ सिंपल टिप्स से जाम हो चुके मिक्सी जार को साफ कर सकते हैं। आइये जानते हैं इसके लिए क्या करना होगा।

मिक्सी का जार जाम हो जाए तो कैसे ठीक करें

पहला स्टेप- इसके लिए मिक्सी को खोलना पड़ेगा, ये बहुत आसान काम है। आपको एक कपड़ा लेना है और उससे एक हाथ से जार में लगे ब्लेड को पकड़ लें। अब जार के नीचे के ओर दिए गए नट जैसी शेप के प्लास्टिक के बटन को पूरी तरह से घुमाना है। इसे किसी प्लास की मदद से पहले हल्का सा नीचे की ओर दबाएं और फिर क्लॉक वाइज घुमा दें। इससे जार का ब्लेड अलग हो जाएगा।

दूसरा स्टेप- अब जार के ब्लेड में दो नट लगे होंगे उन्हें देखकर निकाल लें। कौन सा नट कैसे और कहां लगा है इस बात का ध्यान रखें। अब ब्लेड में लगे लंबे से नट को साफ कर लें। कई बार इस पर गंदगी जमा होती है। कुई बार इस पर जंग लगी होती है या खराब स्थिति में ये कटा हुआ होता है। दाग और जंग के निशान को रेगमाल से रगड़कर साफ कर लें।

तीसरा स्टेप- अब इसे ग्रीस करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। आप बाइक में इस्तेमाल होने वाला क्लीनिंग ऑयल या कोई दूसरा तेल ले सकते हैं। इसे जार के ब्लेड में लगे नट पर लगाएं और हल्के हाथ से जार में फिट कर दें। अब हाथ से जार को लगातार चलाते हुए घुमाएं। थोड़ी देर तक घुमाते रहें, इससे नट और उसके कवर पर लगी गंदगी और जंग खत्म हो जाएगी।

चौथा स्टेप- अब जहां नट लगाया जाता है उस जगह को किसी कपड़े की मदद से साफ कर दें। जार को साफ करने के इस प्रोसेस को आपको 2 बार करना है। इससे आप देखेंगे कि जार लगाने के बाद एकदम स्मूद घूमने लगा है। अब इसे फिर से नट और ब्लेड के साथ मिक्सी में फिट कर दें। नट को अच्छी तरह से कस दें। आपका मिक्सी का जार आसानी से स्मूद तरीके से घूमने लगेगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल