1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. प्लास्टिक की गंदी-चिकनी बाल्टी को साफ करने के बेहद आसान तरीके, मिनटों में बन जाएगा काम

प्लास्टिक की गंदी-चिकनी बाल्टी को साफ करने के बेहद आसान तरीके, मिनटों में बन जाएगा काम

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 13, 2024 03:25 pm IST,  Updated : Dec 13, 2024 03:25 pm IST

क्या आप भी अपने बाथरूम में रखी गंदी बाल्टी को साफ करना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको कुछ बेहद आसान तरीकों को जरूर आजमाकर देखना चाहिए।

Easy bathroom cleaning tips- India TV Hindi
Easy bathroom cleaning tips Image Source : SOCIAL

बाथरूम में रखे प्लास्टिक के मग और बाल्टी पर अक्सर पानी के दाग लग जाते हैं। यही वजह है कि प्लास्टिक की बाल्टी गंदी और चिकनी हो जाती है। अक्सर लोगों को मग और बाल्टी साफ करने में काफी ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। हालांकि, कुछ ट्रिक्स की मदद से आप आसानी से प्लास्टिक के गंदे मग और बाल्टी साफ कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

इस्तेमाल कर सकते हैं नींबू-नमक

नींबू और नमक का मिक्सचर गंदी से गंदी बाल्टी को साफ करने में कारगर साबित हो सकता है। सबसे पहले नींबू को दो हिस्सों में काट लीजिए और फिर इन्हें बाल्टी पर मौजूद दाग पर अच्छी तरह से रगड़ लीजिए। अब बाल्टी के अंदर और बाहर नमक डालकर किसी भी ब्रश से बाल्टी को रगड़ लें। महज कुछ ही मिनटों के बाद आप बाल्टी को धो सकते हैं।

कारगर साबित होगा सिरका-बेकिंग सोडा

एक बाल्टी गर्म पानी में लगभग आधा कप वाइट सिरका और दो बड़े स्पून बेकिंग सोडा को मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर से आपको गंदी बाल्टी को अंदर से और बाहर से अच्छी तरह से साफ करना है। इस मिक्सचर में पाए जाने वाले तमाम तत्व बाल्टी पर लगे जिद्दी दाग और धब्बों को रिमूव करने में कारगर साबित हो सकते हैं। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए इस मिक्सचर को कुछ घंटों के लिए बाल्टी पर लगा रहने दें और फिर ब्रश और पानी से साफ कर लें।

इस्तेमाल कर सकते हैं डिटर्जेंट-गर्म पानी

बाल्टी पर लगे हार्ट वॉटर के दाग हटाने के लिए आप डिटर्जेंट और गर्म पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको गर्म पानी से भरे टब में डिटर्जेंट को मिक्स करना है। अब इस टब में बाल्टी को अच्छी तरह से डुबो लीजिए और फिर ब्रश और पानी की मदद से साफ कर लीजिए।

इन तरीकों की मदद से आप आसानी से अपने बाथरूम में रखे गंदे मग और बाल्टी को साफ कर सकते हैं। इस तरह के बाथरूम क्लीनिंग हैक्स आपके काम को काफी ज्यादा आसान बना सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल