1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कैसा होता है एक्ट्रेस-मॉडल्स का रूटीन, फिट और खूबसूरत दिखने के लिए क्या खाते-पीते हैं?

कैसा होता है एक्ट्रेस-मॉडल्स का रूटीन, फिट और खूबसूरत दिखने के लिए क्या खाते-पीते हैं?

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 12, 2024 04:39 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 04:39 pm IST

क्या आप भी एक्ट्रेस या फिर मॉडल्स की फिटनेस और खूबसूरती के फैन हैं? अगर हां, तो आपको भी इनके फिटनेस और ब्यूटी सीक्रेट के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।

How to become fit like a model?- India TV Hindi
How to become fit like a model? Image Source : FREEPIK

ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े लोग अक्सर खुद को फिट और खूबसूरत बनाए रखने पर काफी ज्यादा फोकस करते हैं। एक्ट्रेस और मॉडल्स की तरह परफेक्ट बॉडी फिगर सब चाहते हैं, लेकिन उनके जैसी फिगर पाने के लिए लिए मेहनत करने वाले लोग बहुत कम हैं। अगर आप वाकई में अपनी फिटनेस को लेकर सीरियस हैं, तो आपको भी इस तरह के डाइट प्लान को फॉलो करने की कोशिश करनी चाहिए।

बैलेंस्ड होनी चाहिए डाइट

फिट रहने के लिए आपको हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट प्लान को फॉलो करना चाहिए। मॉस्को की 21 वर्षीय मॉडल केन्सिया के मुताबिक ब्रेकफास्ट में आप पोषक तत्वों से भरपूर अंडे खा सकते हैं। अगर आप वेजिटेरियन हैं, तो ओट्स से अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इसके अलावा आपको फ्रूट चाट को अपने डाइट प्लान में जरूर शामिल करना चाहिए जिन्हें खाकर आपको फिटनेस और एनर्जी दोनों मिल सकती हैं।

पोषक तत्वों से भरपूर लंच

केन्सिया की तरह आप भी लंच में फ्राइड फिश, चावल और सलाद खा सकते हैं। फिश की जगह प्रोटीन रिच दाल का सेवन भी किया जा सकता है। अगर आप चाहें तो दिन भर में एक कप कॉफी को भी अपने डाइट प्लान में शामिल कर सकते हैं। डिनर में आप ग्रीन वेजिटेबल्स, सूप, दलिया और खिचड़ी जैसी चीजों को कंज्यूम कर सकते हैं।

जरूरी है एक्सरसाइज करना

फिट रहने के लिए हेल्दी डाइट प्लान को फॉलो करने के साथ-साथ एक्सरसाइज करना भी बेहद जरूरी है। एक्सरसाइज आपकी फिजिकल-मेंटल हेल्थ के साथ-साथ आपकी त्वचा की सेहत को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। कुल मिलाकर एक्ट्रेस या फिर मॉडल्स की तरह फिट और खूबसूरत दिखने के लिए आपको डाइट प्लान और एक्सरसाइज के बीच में संतुलन बनाकर रखना होगा।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल