1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. सर्दियों में दही जमाने में होती है दिक्कत, तो इन टिप्स को फॉलो कर जमाएं थक्केदार Dahi

सर्दियों में दही जमाने में होती है दिक्कत, तो इन टिप्स को फॉलो कर जमाएं थक्केदार Dahi

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 11, 2024 08:19 am IST,  Updated : Dec 11, 2024 08:19 am IST

क्या आप भी घर पर गढ़ा और थक्केदार दही जमाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको इस बार दही जमाते समय कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

How to make thick curd?- India TV Hindi
How to make thick curd? Image Source : FREEPIK

सर्दियों के मौसम में गर्मियों के मौसम की तुलना में दही जमाना थोड़ा ज्यादा चैलेंजिंग हो सकता है। यही वजह है कि सर्दियों में लोग दही जमाने के झंझट से बचते हैं और बाजार से दही खरीदकर ले आते हैं। लेकिन क्या आप कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं, जिन्हें फॉलो कर सर्दियों में भी दही को आसानी से जमाया जा सकता है? अगर नहीं, तो आइए दही जमाने के सही तरीके के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

फॉलो करें ये प्रोसीजर

दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध को अच्छी तरह से गर्म कर लीजिए। अब बॉइल्ड दूध को ठंडा होने के लिए छोड़ दीजिए। दही जमाने के लिए थोड़े से दही की भी जरूरत पड़ेगी। जब दूध गुनगुना हो जाए, तब आपको इसमें थोड़े से दही को अच्छी तरह से मिक्स कर लेना है।

जमाएं थक्केदार दही

अब आपको दही जमाने वाले बर्तन को आटे के डिब्बे में रखकर इसका ढक्कन लगा देना है। रात भर के लिए दही को इसी ढक्कन वाले कंटेनर में छोड़ दीजिए। अगर आप चाहें तो आटे के डिब्बे की जगह रोटी रखने वाले कैसरोल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके अलावा आप बड़े भगोने में गर्म पानी भरकर भी इसमें दही का कटोरा रखकर छोड़ दीजिए। अगली सुबह आपको थक्केदार दही जमा हुआ मिलेगा।

सेहत के लिए वरदान दही

दही आपकी ओवरऑल हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है। पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए दही का सेवन किया जा सकता है। दही में पाए जाने वाले तत्व आपकी बोन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकते हैं। दही मेटाबॉलिज्म और इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने में भी कारगर साबित हो सकता है। ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल