1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये कैप्सूल, कुछ ही हफ्तों के अंदर लौट आएगा खोया हुआ निखार

सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये कैप्सूल, कुछ ही हफ्तों के अंदर लौट आएगा खोया हुआ निखार

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 08, 2024 01:39 pm IST,  Updated : Dec 08, 2024 01:54 pm IST

क्या आप भी दमकती हुई और फ्लॉलेस स्किन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आप अपने स्किन केयर रूटीन में इन कैप्सूल्स को जरूर शामिल करके देखें।

Vitamin E capsule for skin- India TV Hindi
Vitamin E capsule for skin Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि विटामिन ई कैप्सूल आपकी स्किन के लिए कितने ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं? विटामिन ई कैप्सूल्स को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करके आप स्किन से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इसे सही तरीके से और सही मात्रा में इस्तेमाल करना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

बनाएं स्किन केयर रूटीन का हिस्सा?

आप विटामिन ई के कैप्सूल्स को क्रश करके आसानी से अपने चेहरे पर अप्लाई कर सकते हैं। इस कैप्सूल को किसी भी अच्छी क्वालिटी की मॉइश्चराइजिंग क्रीम के साथ मिक्स कर लीजिए और फिर हर रोज रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाएं। विटामिन ई कैप्सूल आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। 

मिलेंगे फायदे ही फायदे

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन ई कैप्सूल आपकी त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मददगार साबित हो सकते हैं। ड्राई स्किन से छुटकारा पाने के लिए इस कैप्सूल को यूज किया जा सकता है। विटामिन ई कैप्सूल आपकी त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखने में कारगर साबित हो सकता है। स्किन पर पैदा हुए जिद्दी दाग-धब्बों को कम करने के लिए भी विटामिन ई कैप्सूल को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। कुल मिलाकर विटामिन ई कैप्सूल आपकी स्किन की सेहत को सुधारने में कारगर साबित हो सकते हैं।

गौर करने वाली बात

ग्लोइंग स्किन पाने के लिए विटामिन ई के कैप्सूल को इस्तेमाल किया जा सकता है। आपको विटामिन ई कैप्सूल को अपने पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना नहीं भूलना चाहिए। अगर इस विटामिन के कैप्सूल आपकी त्वचा को सूट कर रहे हैं, तो महज कुछ ही हफ्तों के अंदर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। यकीन मानिए इस कैप्सूल के रिजल्ट्स आपको काफी ज्यादा इम्प्रेस कर सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल