क्या आप भी अपनी रूखी और बेजान त्वचा से छुटकारा पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको पपीते को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल कर लेना चाहिए। अगर आप पपाया फेस पैक को एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल करते हैं, तो आपको महीने भर के अंदर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। आपकी डल स्किन ग्लोइंग बन जाएगी और आपको त्वचा से जुड़ी दूसरी समस्याओं से भी छुटकारा मिल जाएगा।
Related Stories
कैसे बनाएं फेस पैक?
पपाया फेस पैक बनाने के लिए आपको पपीता, नींबू और शहद की जरूरत पड़ेगी। सबसे पहले पपीते की एक स्लाइस को अच्छी तरह से मैश कर लीजिए। अब आपको एक कटोरी में 2 स्पून पपीते का पेस्ट, एक स्पून नींबू का रस और एक स्पून शहद डालना है। इन तीनों नेचुरल चीजों को अच्छी तरह से मिक्स कर एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लीजिए।
इस्तेमाल करने का तरीका
पपीते से बने इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए 15 से 20 मिनट तक इस फेस पैक को लगाए रखें। फेस वॉश करने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा। इस फेस पैक की मदद से आप अपनी त्वचा के खोए हुए निखार को वापस पा सकते हैं। हालांकि, इस फेस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।
मिलेंगे फायदे ही फायदे
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पपाया फेस मास्क आपकी त्वचा के लिए वरदान साबित हो सकता है। इस फेस पैक की मदद से आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधारा जा सकता है। ये केमिकल फ्री फेस पैक आपकी त्वचा पर जमा गंदगी को रिमूव करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके अलावा पपीते में पाए जाने वाले तत्व आपकी रूखी और बेजान त्वचा को सॉफ्ट बनाए रखने में भी कारगर साबित हो सकते हैं।