1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. नींबू के पेड़ में क्या डालना चाहिए? महज 10 रुपए में काम हो जाएगा

नींबू के पेड़ में क्या डालना चाहिए? महज 10 रुपए में काम हो जाएगा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 06, 2024 02:14 pm IST,  Updated : Dec 06, 2024 02:33 pm IST

क्या आपको भी घर पर पेड़-पौधे उगाने का शौक है? अगर हां, तो आपको घर पर नींबू के पौधे को उगाने के सही तरीके के बारे में भी जान लेना चाहिए।

How to grow lemon?- India TV Hindi
How to grow lemon? Image Source : PEXELS

मार्केट में बिकने वाली कई चीजों में मिलावट होने लगी है। मिलावट वाली चीजों को कंज्यूम करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। घर की खेती यानी घर पर उगाई जाने वाली चीजें मार्केट में बिकने वाली चीजों की तुलना में कई गुना शुद्ध हो सकती हैं। अगर आपको भी घर पर अलग-अलग पौधे लगाना पसंद है, तो आपको अपने घर पर नींबू का पौधा भी लगाना चाहिए। आइए जानते हैं कैसे...

नींबू का पौधा कैसे उगाएं?

नींबू का पौधा उगाने के लिए सबसे पहले किसी भी नर्सरी से एक पौधा खरीदकर ले आइए। गमले में मिट्टी भर दीजिए। नींबू के पौधे को धूप और पानी, दोनों ही चीजों की जरूरत होती है। हालांकि, पानी की मात्रा को सीमित रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा पानी इस पौधे की सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। मिट्टी को नम करने जितना पानी ही डालिए।

कैसे बनाएं फर्टिलाइजर?

नींबू के पौधे को अच्छी तरह से पोषण मिल पाए, इसके लिए आप महज 10 रुपए में फर्टिलाइजर बना सकते हैं। एक लीटर कॉपर सल्फेट के पानी में थोड़ा सा मट्ठा यानी छाछ मिक्स कर लीजिए। आपको इस पानी को गुड़ाई के एक या फिर दो दिन के बाद गमले में डालना है। जब गमले की मिट्टी या फिर जड़ हल्की सूख जाए, तब आपको इस फर्टिलाइजर का इस्तेमाल करना है। इस टिप को फॉलो करके आप घर पर आसानी से नींबू के पौधे के लिए खाद बना सकते हैं।

गौर करने वाली बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आपको मट्ठे से बने फर्टिलाइजर का इस्तेमाल छोटे गमले में नहीं करना है। इसके लिए आपको बड़े गमले की जरूरत पड़ेगी। अगर आप इस तरीके का इस्तेमाल नहीं करना चाहते हैं, तो आप वर्मी कम्पोस्ट या फिर गोबर को भी खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। नींबू के पौधे की थोड़ी-थोड़ी ट्रिमिंग करते रहें। इस तरह की टिप्स को फॉलो करके आप घर पर नींबू के पौधे को उगा सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल