1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कहीं सेहत पर भारी न पड़ जाए अदरक, इन तरीकों से असली और नकली के फर्क को पहचानें

कहीं सेहत पर भारी न पड़ जाए अदरक, इन तरीकों से असली और नकली के फर्क को पहचानें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 08, 2024 07:49 am IST,  Updated : Dec 08, 2024 07:49 am IST

क्या आप नकली अदरक को पहचान सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको इन तरीकों के बारे में जान लेना चाहिए जिनकी मदद से आप अदरक की शुद्धता की पहचान कर सकते हैं।

How to check the purity of ginger?- India TV Hindi
How to check the purity of ginger? Image Source : FREEPIK

पोषक तत्वों से भरपूर अदरक आपकी सेहत के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकती है। लेकिन मिलावटी अदरक का सेवन करना आपकी सेहत पर पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर डाल सकता है। बाजार में बिकने वाली नकली अदरक की पहचान करना बेहद जरूरी है वरना आपको लेने के देने भी पड़ सकते हैं। आइए अदरक की शुद्धता की जांच करने के कुछ असरदार तरीकों के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

खुशबू से लगाएं पता

अदरक को खरीदने से पहले आपको अदरक की महक को स्मेल करके जरूर देखना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अदरक की महक तीखी होती है। यही असली अदरक की पहचान होती है। अगर अदरक में से किसी भी तरह की महक नहीं आ रही है, तो अदरक के नकली होने की संभावना कई गुना बढ़ सकती है।

छिलके पर ध्यान दें

क्या अदरक का छिलका सख्त है और अदरक को छीलते समय आपको दिक्कत महसूस हो रही है तो हो सकता है कि अदरक में मिलावट की गई हो। असली अदरक को छीलते समय उसका छिलका आपके हाथ में चिपकेगा लेकिन नकली अदरक के छिलके को निकालते समय आपको मुश्किल होगी।

बनावट से लगाएं पता

आपको बहुत ज्यादा साफ और चमकदार अदरक को खरीदने से बचना चाहिए। अदरक को आकर्षक बनाने के लिए इसे डिटर्जेंट से धो दिया जाता है, जो अदरक को फायदेमंद की जगह नुकसानदायक बना सकता है। असली अदरक की पहचान करने का सबसे अच्छा तरीका है कि अदरक को दो हिस्सों में तोड़ लीजिए। अगर अदरक से छोटे-छोटे धागे निकल रहे हैं, तो आप अदरक खरीद सकते हैं।

मार्केट में कई मिलावटी चीजें बिकने लगी हैं। इसलिए जिन चीजों की शुद्धता की जांच की जा सकती है, उन्हें बिना टेस्ट किए नहीं खरीदना चाहिए। अगली बार अदरक खरीदने से पहले आप भी इन तरीकों की मदद से असली और नकली अदरक के बीच के अंतर को पहचान सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल