1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आपकी स्किन हो रही है ड्राई? तो इस विटामिन की कमी से रूखी हो सकती है त्वचा

क्या आपकी स्किन हो रही है ड्राई? तो इस विटामिन की कमी से रूखी हो सकती है त्वचा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Dec 12, 2024 03:51 pm IST,  Updated : Dec 12, 2024 03:51 pm IST

अगर आपकी त्वचा भी बहुत ज्यादा रूखी रहने लगी है तो आपको सावधान हो जाना चाहिए। दरअसल, ड्राई स्किन एक बेहद जरूरी विटामिन की कमी की तरफ इशारा कर सकती है।

What can cause dry skin?- India TV Hindi
What can cause dry skin? Image Source : FREEPIK

किसी भी जरूरी विटामिन और मिनरल की कमी के पैदा होने की वजह से न केवल आपकी बॉडी को बल्कि आपकी त्वचा को भी खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। जरूरी नहीं है कि विटामिन की कमी के लक्षण सिर्फ आपकी बॉडी पर दिखाई दें, आपकी त्वचा पर दिखाई देने वाले कुछ संकेत भी विटामिन या फिर मिनरल की कमी की तरफ इशारा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि किस विटामिन की कमी की वजह से स्किन ड्राई हो जाती है।

हो सकती है विटामिन डी की कमी

सर्दियों में अक्सर लोगों को ड्राई स्किन की समस्या का सामना करना पड़ता है। दरअसल, सर्दियों में लोगों को ठीक तरह से धूप यानी विटामिन डी नहीं मिल पाता है, जिसकी वजह से लोगों की बॉडी में इस विटामिन की कमी पैदा हो जाती है और परिणाम स्वरूप उनकी स्किन रूखी और बेजान होने लगती है।

विटामिन ए की डेफिशिएंसी

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन डी के अलावा विटामिन ए की डेफिशिएंसी भी त्वचा के रूखेपन का कारण बन सकती है। विटामिन ए आपकी बॉडी और आपकी त्वचा, दोनों की सेहत के लिए जरूरी होता है। इसलिए अपनी त्वचा के रूखेपन से छुटकारा पाने के लिए आपको इस विटामिन की कमी को दूर करने की कोशिश में जुट जाना चाहिए।

कमी को दूर करने का तरीका

विटामिन डी की कमी हो या फिर विटामिन ए की कमी, दोनों को दूर करने के लिए इन विटामिन से भरपूर डाइट लेना शुरू कर दीजिए। विटामिन डी के लिए दूध, संतरे या फिर बादाम का सेवन किया जा सकता है। वहीं, विटामिन ए की कमी को दूर करने के लिए आप विटामिन ए रिच पालक, अमरूद, फिश, पनीर और अंडे जैसे फूड आइटम्स को कंज्यूम कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल