1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. रिश्ते में पड़ गई है गांठ, दिवाली के त्योहार पर ऐसे करें फिर से शुरुआत, मजबूत बन जाएगा रिलेशनशिप

रिश्ते में पड़ गई है गांठ, दिवाली के त्योहार पर ऐसे करें फिर से शुरुआत, मजबूत बन जाएगा रिलेशनशिप

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 30, 2024 07:00 pm IST,  Updated : Oct 30, 2024 07:00 pm IST

क्या आपके और आपके पार्टनर के बीच में भी मनमुटाव की दीवार खड़ी हो गई है? अगर हां, तो आप कुछ रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो करके अपने रिश्ते को फिर से मजबूत बना सकते हैं।

Best Relationship Tips- India TV Hindi
Best Relationship Tips Image Source : FREEPIK

रिलेशनशिप में पैदा होने वाले मनमुटाव को समय-समय पर दूर करते रहना चाहिए वरना आपके और आपके पार्टनर के बीच में कभी न मिटने वाली दरार पैदा हो सकती है। अगर आपके और आपके पार्टनर के बीच में भी थोड़ी-बहुत खटपट चल रही है, तो कुछ टिप्स आपके रिश्ते की सेहत को सुधारने में मददगार साबित हो सकती हैं। इस दिवाली आप भी अपने रिलेशनशिप की खामियों को दूर कर अपने पार्टनर के साथ एक नई शुरुआत कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

बीती बातों को भुलाने की कोशिश

अगर आप अपने पार्टनर के साथ एक नई शुरुआत करने के बारे में सोच रहे हैं, तो सबसे पहले आपको पुरानी बातों को भुलाने की कोशिश करनी होगी। बीते हुए कल के बारे में बार-बार बात करके कोई फायदा नहीं है। ऐसा करने की वजह से रिश्ते में पैदा हुई खटास कम होने की जगह बढ़ सकती है। इसके अलावा रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए आपको छोटी-छोटी बातों का बतंगड़ बनाने से भी बचना चाहिए।

जरूरी है माफी मांगना

नई शुरुआत करने के लिए पुरानी सारे गिले-शिकवों को सही तरीके से सुलझाना बेहद जरूरी है। अगर आप वाकई में अपने बिगड़ते हुए रिलेशनशिप को टूटने से बचाना चाहते हैं, तो आपको अपनी-अपनी गलतियों के लिए एक दूसरे से माफी जरूर मांगनी चाहिए।

इम्प्रूव करें कम्यूनिकेशन

अगर आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं, तो आपको एक दूसरे के साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए। जब आप अपनी भावनाओं को बिना दबाए एक दूसरे के साथ सारी बातें शेयर करेंगे, तब आप दोनों के बीच में कम्यूनिकेशन गैप पैदा होने की गुंजाइश ही नहीं बचेगी।

कुल मिलाकर आपको मैच्योरिटी दिखाते हुए एक दूसरे के साथ रहने का मौका ढूंढना है। दिवाली के त्योहार पर अपने रिश्ते में सुधार करने के बारे में सोचिए और इन रिलेशनशिप टिप्स को फॉलो कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल