1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या में जीरा पाउडर इस्तेमाल कैसे करें? जानें 3 तरीके

ब्लोटिंग और अपच जैसी समस्या में जीरा पाउडर इस्तेमाल कैसे करें? जानें 3 तरीके

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 27, 2023 10:00 am IST,  Updated : May 27, 2023 10:00 am IST

हमारे पेट से जुड़ी समस्याओं के लिए कितना फायदेमंद है जीरा पाउडर। ब्लोटिंग और अपच में कैसे करें इसका इस्तेमाल। आइए जानते हैं।

bloating- India TV Hindi
bloating Image Source : FREEPIK

जीरा पाउडर का इस्तेमाल हम रोजाना खाने में करते हैं।इसके सेवन से पाचन क्रिया बिल्कुल सही रहता है।जीरा का सेवन हम दो प्रकार से कर सकते हैं -साबुत और पाउडर।जीरा पाउडर को आप आसानी से अपने घरों में बना सकते हैं। इसके लिए थोड़ा जीरा आप तवा पर भून लें और इसे पीस लें। इसे हम दही में मिलाकर खा सकते हैं। साथ ही गर्म पानी में भी मिलाकर हम इसे पी सकते हैं। इसका सेवन हम रोज़ कर सकते हैं। यह पाचन के लिए काफी फायदेमंद है। आइए जानते हैं इसके अनेक फायदे।

इन 3 तरीकों से करें जीरे पाउडर का सेवन-

1. वेट लॉस के लिए

जीरे का इस्तेमाल आप वेट लॅास में कर सकते हैं। इसे गर्म पानी में नींबू के रस के साथ मिला कर लें।यह फेट को कम करता है और वेट लॅास में मददगार है। इसका सेवन नियमित रूप से करना चाहिए।

कहर बरपा रही है गर्मी, स्वामी रामदेव की सुनें और साइलेंट डिहाइड्रेशन के न हों शिकार

2. पेट दर्द में 

आपको जब पेट दर्द की समस्या होती है तो, उस समय गर्म पानी में जीरा पाउडर को मिला लें या तो फिर भूना हुआ जीरा का सेवन कर लें। यह पेट दर्द के लिए काफी फायदेमंद है। इससे पेट से जड़ी ओर समस्याओं से राहत मिलती है।

लो बीपी में पिएं चीनी और नमक का पानी, बढ़ेगा हाइड्रेशन और इन लक्षणों से तुरंत मिलेगी राहत

3. अपच में

अपच की समस्या के लिए जीरा बहुत फायदेमंद है। जब भी इसकी समस्या होती है तो, जीरा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पी लें। इस से अपच की समस्या से राहत मिलेगी।इसका सेवन आप रोजाना खाने के बाद भी कर सकते हैं। 

bloating
Image Source : FREEPIKbloating

कैसे फायदेमंद है जीरा पाउडर

1. पेट फूलने की समस्या में फायदेमंद

पेट फूलने की समस्या अक्सर हो जाती है। खाना खाने के बाद लोग इसका शिकार हो जाते हैं।पेट फूलने के ओर भी कारण होते हैं। ऐसे में छाछ में जीरा पाउडर मिलाकर पी लें। इस से पेट फूलने की समस्या से राहत मिलती है। जीरा हमारे पेट की समस्या के लिए काफी फायदेमंद है।

2. अपच में कारगर

अपच की समस्या अक्सर लोगों को हो जाती है। ऐसा इसलिए होता है जब आप तेल मसाले वाला खाना खाते हैं और फिर बाद में वह खाना पचता नहीं है इस वजह से अपच की समस्या होती है। ऐसे में गर्म पानी में जीरा पाउडर को मिलाकर पी लें या तो भूना हुआ जीरा का सेवन करें। इस से अपच की समस्या में जल्दी राहत मिलती है।ऐसा करने से आपका खाना भी जल्दी पचता है। यह नुकसानदेह नहीं है आप इसका सेवन नियमित रूप से कर सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए हैकिसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल