1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. फूल नहीं दे रहा गुड़हल का पौधा? अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स, खिल उठेगी हर शाखा

फूल नहीं दे रहा गुड़हल का पौधा? अपनाएं ये आसान गार्डनिंग टिप्स, खिल उठेगी हर शाखा

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Jul 29, 2026 11:45 pm IST,  Updated : Jul 30, 2026 12:06 am IST

अगर आप रोजाना इस तरह गुड़हल के पौधे की देखभाल करेंगे तो पूरे साल इसके पौधे पर ढेर सारे खूबसूरत फूल खिलेंगे, नोट कर लें टिप्स

गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं,- India TV Hindi
गुड़हल के पौधे में फूल कैसे लाएं Image Source : MAGNIFIC

अगर आपको गार्डनिंग का शौक है और आपका घर छोटे बड़े पौधों से गुलज़ार है तो यह खबर आपके लिए है। गुड़हल के लाल खिले हुए फूल दिखने में बेहद सुंदर लगते हैं। इन फूलों की खूबसूरती को देखकर ज़्यादातर लोग यह पौधा पाने घर में लगाते हैं। लेकिन कई बार केयर के बाद भी इसमें फूल आने बंद हो जाते हैं या पौधे सूखने लगते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो निराश होने की ज़रूरत नहीं है।  यू ट्यूब पर loveforgardening85 पेज से वीडियो शेयर करते हुए गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया है कि कैसे सिर्फ इन कुछ टिप्स को फॉलो कर आप अपने गुड़हल के पौधे को फिर से गुलज़ार कर सकते हैं। चलिए जानते हैं वे टिप्स कौन से हैं?

गुड़हल का पौधा रहेगा फूलों से लदा, बस रोज करें ये काम

  • प्रूनिंग:  अगर आपका पौधा बढ़ नहीं रहा है तो आप उसकी सॉफ्ट प्रूनिंग करें। आप पौधे की पूरी पत्तियां,  सूखी पत्तियों और बेढंगी शाखाओं के सिरों को हल्का-हल्का काटें। इससे पौधे को सुंदर आकार मिलता है और नई शाखाएं तेजी से निकलती हैं। प्रूनिंग से ज़्याद फूल आएंगे और ज़्यादा कलियां आएंगी। लेकिन अगर पौधे में फूल आ रहे हैं तब प्रूनिंग मत करिए।

  • खाद करें तैयार: खाद बनाने के लिए आप सीवीड, जाइम आधा चम्मच, आधा चम्मच पोटाश, आधा चम्मच एप्सम साल्ट को आपस में मिलाएं। अब इस फर्टिलाइज़र को आप गुड़हल के पौधे में डालें। ये फर्टिलाइज़र पौधे को पोषक तत्व देते हैं।हालांकि, खाद डालने से पहले मिट्टी ज़रूर साफ करें। इस फर्टिलाइज़र को महीने में एक ही बार देना है।एक पौधे को आप तीन से चार चम्मच खाद डालें। मिट्टी हल्की गीली होनी चाहिए। साथ ही यह खाद हमेशा शाम में ही दें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल