Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. माता-पिता की इन बुरी आदतों को तुरंत सीखते हैं बच्चे, समय रहते पैरेंट्स को हो जाना चाहिए सावधान

माता-पिता की इन बुरी आदतों को तुरंत सीखते हैं बच्चे, समय रहते पैरेंट्स को हो जाना चाहिए सावधान

Written By: Vanshika Saxena Published : Sep 26, 2024 09:09 pm IST, Updated : Sep 26, 2024 09:09 pm IST

​बच्चे बहुत जल्दी चीजों को ऑब्जर्व कर सीखने की कोशिश करते हैं। इसलिए पैरेंट्स को अपनी कुछ बुरी आदतों को सुधारने की कोशिश में जुट जाना चाहिए वरना बच्चे भी आपकी बुरी आदत को डेवलप कर सकते हैं।

पैरेंट्स की बुरी आदतें खराब कर सकती हैं बच्चे की पर्सनालिटी- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK पैरेंट्स की बुरी आदतें खराब कर सकती हैं बच्चे की पर्सनालिटी

पैरेंट्स को बच्चों का पहला टीचर कहा जाता है क्योंकि बच्चों के सीखने की शुरुआत घर से ही होती है। छोटे बच्चे अपने पैरेंट्स की हर छोटी-बड़ी आदत को फॉलो करने की कोशिश करते हैं। आपकी अच्छी-बुरी आदतें आपके बच्चे की पर्सनालिटी के ऊपर अच्छा या फिर बुरा असर डाल सकती हैं। आइए कुछ ऐसी आदतों के बारे में जानते हैं जिन्हें जाने-अनजाने में फॉलो करके आप अपने बच्चे की पर्सनालिटी को खराब कर सकते हैं।

गुस्सा करते रहना

अगर आप बात-बात पर गुस्सा करने लग जाते हैं तो आपका बच्चा भी आगे चलकर गुस्सैल स्वभाव वाला बन सकता है। अगर आप अपनी फ्रस्ट्रेशन निकालना चाहते हैं तो गुस्सा करने की जगह गहरी-गहरी सांस लेकर खुद को शांत करने की कोशिश करें। इस तरह से आपका बच्चा भी मुश्किल परिस्थिति में गुस्सा करने की जगह खुद को शांत रखना सीख पाएगा।

बातचीत करने का तरीका

अगर आप अपने आसपास के लोगों से बदतमीजी से बात करते हैं तो आपका बच्चा भी धीरे-धीरे आपके लहजे को कॉपी करने लग जाएगा। अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा बड़ों का आदर-सम्मान करना सीखे तो आपको भी दूसरों से बातचीत करते समय अपनी टोन पर ध्यान देने की कोशिश करनी चाहिए।

लड़ाई-झगड़ा करना

अगर आप बहुत ज्यादा लड़ाई-झगड़ा करते हैं तो आपका बच्चे का स्वभाव भी झगड़ालू बन सकता है। अपने बच्चे की पर्सनालिटी को आकर्षक बनाने के लिए आपको अपनी पर्सनालिटी पर भी काम करने की जरूरत है। अपनी पर्सनालिटी से बुरी आदतों को बाहर निकाल फेंकिए, तभी आपके बच्चे की पर्सनालिटी इम्प्रूव हो पाएगी।

बच्चे के सामने आपको एक दूसरे से भी झगड़ा करने से बचना चाहिए वरना बच्चे की मेंटल हेल्थ पर बुरा असर पड़ सकता है। कुल मिलाकर आपको अपने बच्चे की पर्सनालिटी के लिए घर पर अच्छा माहौल बनाने की कोशिश करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: 

बच्चे को गलत संगति में पड़ने से बचाना है, तो पैरेंट्स को जरूर फॉलो करनी चाहिए ये टिप्स

बच्चे के अंदर कूट-कूट कर भर जाएगी समझदारी, अगर फॉलो करेंगे ये पैरेंटिंग टिप्स

पब्लिक में नखरे करने लगता है आपका बच्चा, तो कंट्रोल करने के लिए मददगार साबित हो सकती हैं ये टिप्स

Latest Lifestyle News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल

Advertisement
Advertisement
Advertisement