1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. श्राद्ध में गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, बुरा मान सकते हैं आपके पूर्वज

श्राद्ध में गलती से भी नहीं करने चाहिए ये काम, बुरा मान सकते हैं आपके पूर्वज

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 14, 2025 02:30 pm IST,  Updated : Sep 14, 2025 02:30 pm IST

Pitru Paksha 2025: आपको बता दें कि श्राद्ध पक्ष चल रहा है और धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक इस दौरान कुछ काम करने के लिए मना किया जाता है।

पितृ पक्ष 2025- India TV Hindi
पितृ पक्ष 2025 Image Source : FREEPIK

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 7 सितंबर से पितृ पक्ष की शुरुआत हुई थी और 21 सितंबर को पितृ पक्ष का समापन होगा। मान्यता है कि श्राद्ध के पवित्र समय कुछ काम नहीं करने चाहिए वरना आपके पूर्वज बुरा मान सकते हैं। पितृ पक्ष के दिन पूर्वजों के सम्मान के लिए समर्पित होते हैं। लोग इन दिनों अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना कर उन्हें प्रसाद अर्पित करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं।

नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए

माना जाता है कि श्राद्ध के दिनों में नई चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। नए कपड़े या फिर नए गहने या फिर कोई भी नई चीज को न खरीदने की सलाह दी जाती है। पितृ पक्ष के दिनों में किसी शादी या पार्टी को होस्ट भी नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको शादी या फिर पार्टी को अटेंड करने भी नहीं जाना चाहिए। कुल मिलाकर इन दिनों आपको अपने पूर्वजों को याद करते हुए घर में शांति का माहौल बनाना चाहिए।

नॉन वेज खाने से परहेज

क्या आप नॉन वेजिटेरियन हैं? अगर हां, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक पितृ पक्ष के दिनों में नॉन वेजिटेरियन फूड आइटम्स का सेवन नहीं करना चाहिए वरना पूर्वज बुरा मान सकते हैं। इतना ही नहीं कुछ लोग तो श्राद्ध के दिनों में लहसुन-प्याज से भी परहेज करते हैं। 

इन चीजों से बनाएं दूरी

हिन्दू मान्यताओं के मुताबिक श्राद्ध के पवित्र समय में बाल या फिर नाखून काटने से भी बचना चाहिए। इन दिनों आपको अपने घर में किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी को पैदा होने से रोकना चाहिए। अगर आपके घर में लड़ाई-झगड़े होंगे या फिर नेगेटिव एनर्जी रहेगी, तो आपके पूर्वजों को दुख पहुंचेगा। अगर आप भी धार्मिक मान्यताओं में विश्वास करते हैं तो आपको भी पितृ पक्ष के दौरान इन कामों को नहीं करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल