1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. घर पर कैसे तैयार करें फर्स्ट एड किट, बैंडेज के साथ-साथ जरूर रखें ये दवाइयां

घर पर कैसे तैयार करें फर्स्ट एड किट, बैंडेज के साथ-साथ जरूर रखें ये दवाइयां

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 14, 2025 06:30 am IST,  Updated : Sep 14, 2025 06:30 am IST

घर पर फर्स्ट एड किट यानी प्राथमिक चिकित्सा किट रखना बेहद जरूरी है। क्या आप जानते हैं कि फर्स्ट एड किट में आपको क्या-क्या सामान रखना चाहिए?

प्राथमिक चिकित्सा किट- India TV Hindi
प्राथमिक चिकित्सा किट Image Source : FREEPIK

बचपन में अक्सर स्कूल में बच्चों को फर्स्ट एड किट बनाना सिखाया जाता है। लेकिन बड़े होकर कई लोग घर पर फर्स्ट एड किट बनाने के बारे में भूल ही जाते हैं। आपको पता होना चाहिए कि कोई भी मेडिकल इमरजेंसी बताकर नहीं आती, इसलिए आपको अपनी तरफ से किसी भी तरह की परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आपको समझना चाहिए कि घर पर फर्स्ट एड किट रखना बेहद जरूरी है।

कैसे बनाएं फर्स्ट एड किट?

आज हम आपको बताएंगे कि आपको फर्स्ट एड किट में क्या-क्या सामान रखना चाहिए। सबसे पहले आपको इसमें बुखार, एसिडिटी, गैस, उल्टी, दस्त, सिर दर्द, बॉडी पेन जैसी छोटी-मोटी समस्याओं को ठीक करने वाली जेनरिक दवाइयां रखनी चाहिए। इन दवाइयों के ऊपर एक्सपायरी डेट लिखना न भूलें। इसके अलावा फर्स्ट एड किट में बैंडेज, पट्टी, कॉटन, एंटीबैक्टीरियल ट्यूब, दर्द के लिए स्प्रे, थर्मामीटर भी रखें। आप इस किट में किसी भी पेपर पर अपने फैमिली डॉक्टर का नंबर भी लिखकर रख सकते हैं।

फर्स्ट एड किट का महत्व

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं, तो खेलते-खेलते उन्हें कभी भी चोट लग सकती है। ऐसे में फर्स्ट एड किट आपके काफी काम आ सकती है। इसके अलावा कभी किचन के काम करते हुए हाथ जल जाए, घर के किसी काम को करते हुए चोट लग जाए या फिर देर रात बुखार आ जाए, तो भी फर्स्ट एड किट की जरूरत महसूस हो सकती है। इस तरह की इमरजेंसी में फर्स्ट एड किट बहुत काम आती है।

गौर करने वाली बात

अगर आपके घर में छोटे बच्चे हैं या फिर बुजुर्ग हैं, तो आपको फर्स्ट एड किट जरूर रखनी चाहिए। आपकी छोटी सी लापरवाही न केवल आपके लिए बल्कि आपके परिवार के लिए भी खतरनाक हो सकती है। कहीं ऐसा न हो कि बाद में आपको पछताना पड़े इसलिए आज ही अपने घर पर फर्स्ट एड किट बनाकर रख लीजिए।

डिस्क्लेमर: इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल