1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. साक्षी ने धोनी को कर दिया ट्रोल, तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा फनी कमेंट

साक्षी ने धोनी को कर दिया ट्रोल, तस्वीर शेयर कर लिखा ऐसा फनी कमेंट

 Written By: Bharti Singh
 Published : Apr 01, 2024 03:48 pm IST,  Updated : Apr 01, 2024 04:01 pm IST

Sakshi On MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी सिंह हमेशा उनका साथ देती हैं, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ताबड़तोड़ बैटिंग करने के बाद अब साक्षी ने ही धोनी को ट्रोल कर दिया। साक्षी ने तस्वीर शेयर करते हुए बड़ा ही मजेदार कमेंट किया है।

धोनी और साक्षी- India TV Hindi
धोनी और साक्षी Image Source : PTI

आईपीएल 2024 में एक बार फिर महेंद्र सिंह धोने के नाम की जमकर चर्चा हो रही है। माही ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ऐसी शानदार पारी खेली कि हर कोई उनकी तारीफ करते नहीं थक रहा है। भले ही चेन्नई सुपर किंग्स ये मैच हार गई हो, लेकिन धोनी ने सभी का दिल जीत लिया। हालांकि मैच के बाद धोनी को 'स्ट्राइकर ऑफ द मैच' की ट्रॉफी दी गई जिसके बाद वो ट्रोल हो रहे हैं। खुद महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी ने उनकी फोटो शेयर करते हुए एक बड़ा ही मजेदार कमेंट किया है। 

धोनी की तूफानी बैटिंग देखने के बाद फैंस ही नहीं उनकी वाइफ साक्षी भी फूली नहीं समा रहीं। साक्षी ने सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है जिसमें धोनी की अवॉर्ड लेते हुए की तस्वीर है। साक्षी ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'महसूस ही नहीं हुआ कि हम मैच हार गए.' वहीं साक्षी ने ऋषभ पंत का भी वेलकम किया। साक्षी की ये रिएक्शन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

साक्षी कमेंट
Image Source : INSTAGRAMसाक्षी कमेंट

धोनी ने खेली शानदार पारी

बता दें IPL 2024 में धोनी एक बार फिर अपने दमदार बैटिंग टच में लौटे हैं। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ धोनी ने आखिरी ओवर में 2 चौके और 2 छक्के जड़े। महेंद्र सिंह धोने ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 16 गेंदों पर नाबाद 37 रन बनाए। उनकी शानदार बैटिंग ने CSK की हार के गम को भी भुला दिया। फैंस माही के इस अवतार को  देखकर बेहद खुश हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल