1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. क्या आपके बॉयफ्रेंड के अंदर भी हैं ये आदतें? कहीं रिलेशनशिप में टाइम पास तो नहीं कर रहा है आपका पार्टनर

क्या आपके बॉयफ्रेंड के अंदर भी हैं ये आदतें? कहीं रिलेशनशिप में टाइम पास तो नहीं कर रहा है आपका पार्टनर

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 25, 2024 10:53 pm IST,  Updated : Sep 25, 2024 10:53 pm IST

आइए कुछ ऐसी टिप्स के बारे में जानते हैं जिनकी मदद से आप पता लगा सकती हैं कि आपका बॉयफ्रेंड आपके लिए सीरियस है या फिर आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा है।

पार्टनर की इन आदतों को न करें नजरअंदाज- India TV Hindi
पार्टनर की इन आदतों को न करें नजरअंदाज Image Source : FREEPIK

जहां कुछ लोग सिर्फ टाइम पास करने के लिए रिलेशनशिप में आते हैं, तो वहीं कुछ लोग अपनी लाइफ में सीरियस रिलेशनशिप ढूंढ रहे होते हैं। क्या आपको भी बार-बार इस बात का डर सताता रहता है कि कहीं आपका बॉयफ्रेंड आपके साथ सिर्फ टाइम पास तो नहीं कर रहा है? अगर हां, तो आपको अपने पार्टनर के अंदर इस तरह की आदतों को नोटिस करने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आपके पार्टनर के अंदर ये सभी आदतें हैं तो आपको समय रहते सावधान हो जाना चाहिए वरना आगे चलकर आपको दुख पहुंच सकता है।

शादी की बात पर चिढ़ जाना

क्या आप जब भी अपने बॉयफ्रेंड से शादी की बात करती हैं, तो वो चिढ़ जाता है? अगर हां, तो समझ जाइए कि वो आपके साथ अपनी लाइफ नहीं बिताना चाहता है। अगर आपका बॉयफ्रेंड रिलेशनशिप को लेकर किसी भी तरह की कमिटमेंट से भाग रहा है, तो आपको समझ जाना चाहिए कि वो आपके साथ सिर्फ टाइम पास कर रहा है। समय रहते ऐसे पार्टनर से दूरी बना लेने में ही समझदारी है।

न मिलने के लिए बहाने बनाना

अगर आपका बॉयफ्रेंड आपसे नहीं मिलना चाहता और बार-बार बहाने बनाता है तो आपको उसके साथ अपना फ्यूचर प्लान नहीं करना चाहिए। अगर आपके बॉयफ्रेंड के पास आपके लिए समय ही नहीं है तो ऐसे रिश्ते में रहकर आप खुद को अकेला ही महसूस करेंगे। आपके पार्टनर की ये आदत आज नहीं तो कल आप दोनों के बीच में दूरियां जरूर पैदा करेगी।

एकतरफा एफर्ट्स डालना

किसी भी रिलेशनशिप को चलाने के लिए दोनों पार्टनर्स की बराबरी की हिस्सेदारी जरूरी होती है। अगर आपके रिलेशनशिप में सिर्फ आप ही एफर्ट्स डालते जा रहे हैं, तो धीरे-धीरे आपको इरिटेशन होने लगेगी और आपका मेंटल पीस बुरी तरह से प्रभावित होने लगेगा। रिलेशनशिप में एकतरफा एफर्ट्स डालने का कोई मतलब नहीं है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल