1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Surbhi Chandna का ब्राइडल लुक हुआ वायरल, शादी में यूनिक लहंगे के लिए आप ले सकती हैं इंस्पिरेशन

Surbhi Chandna का ब्राइडल लुक हुआ वायरल, शादी में यूनिक लहंगे के लिए आप ले सकती हैं इंस्पिरेशन

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Mar 07, 2024 07:18 pm IST,  Updated : Mar 07, 2024 07:18 pm IST

टीवी एक्ट्रेस Surbhi Chandna अपनी शादी में लाल, गुलाबी कलर नहीं बल्कि ‘सी ग्रीन’ कलर का लहंगा पहनें नज़र आईं और उस पर हल्के पिंक कलर का दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो सुरभि के लहंगे से प्रेरणा ले सकती हैं।

Surbhi Chandna's bridal look- India TV Hindi
Surbhi Chandna's bridal look Image Source : INSTAGRAM

पिछले दिनों अनंत अम्बानी की प्री वेडिंग के फंक्शन का बोलबाला रहा। उसी दौरान ‘इश्कबाज’ फेम टीवी एक्ट्रेस सुरभि (Surbhi Chandna) ने भी शादी की। टीवी एक्ट्रेस सुरभि  (Surbhi Chandna) जयपुर में बड़े धूमधाम के साथ अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड करन के साथ शादी के बंधन में बंध गईं। सुरभि ने अपनी शादी में इतना खूबसूरत लहंगा पहना था कि लोग उनसे अपनी नज़रे ही नहीं हटा प् रहे हैं। सुरभि अपनी शादी में लाल, गुलाबी कलर नहीं बल्कि ‘सी ग्रीन’ कलर का लहंगा पहनें नज़र आईं और उस पर हल्के पिंक कलर का दुपट्टा उनकी खूबसूरती में चार चाँद लगा रहा था। अगर आप भी अपनी शादी में कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो सुरभि के लहंगे से प्रेरणा ले सकती हैं। 

Surbhi Chandna's bridal look
Image Source : INSTAGRAMSurbhi Chandna's bridal look

अगर आप अपनी शादी में एकदम फ्रेश और कुछ अलग हट के लुक चाहती हैं तो आप सुरभि चंदना का ये ब्राइडल लुक ज़रूर ट्राई करें। सुरभि ने अपनी सगी में सी ग्रीन कलर का लहंगा पहने दिखी थीं। उनके इस लुक को सोशल मीडिया पर ख़ासा पसंद किया जा रहा है। सी ग्रीन पेस्टल कलर का लहंगा और ब्लाउज में पर्ल का काम और उसकी डिज़ाइन उनके लुक को एकदम निखार रहा है। सी ग्रीन कलर का ही  कुंदन वाला चोकर और मांग टीका उनके लुक को एन्हैंस कर रहा है। आप भी अपनी शादी में कुछ ऐसा लुक ट्राय कर सकती हैं। 

Surbhi Chandna's bridal look
Image Source : INSTAGRAMSurbhi Chandna's bridal look

सुरभि ने अपने लहंगे के हिसाब से ही मेकअप का चुनाव भी किया है। उन्होंने अपना मेकअप बहुत ज़्यादा ब्राइट या बोल्ड न रखकर बल्कि न्यूड रखा है। ये मिनिमल मेकअप उनके लुक में चार चाँद लगा रहा है। 

Surbhi Chandna's bridal look
Image Source : INSTAGRAMSurbhi Chandna's bridal look

सुरभि के लहंगा लुक को सोशल मीडिया पर फैंस ने जबरदस्त रिस्पॉन्स दिया है। सुरभि के इस लुक और भी ख़ास बनाया है उनके पेस्ट पिंक कलर के दुपट्टे ने। उन्होंने अपने सिर पर पिंक कलर का दुपट्टा रखा है जो उनके लहंगे से कंट्रास्ट कर रहा है।

Surbhi Chandna's bridal look
Image Source : INSTAGRAMSurbhi Chandna's bridal look

लहंगे, मेकअप और हेयर स्टाइल के साथ साथ सुरभि ने अपने सैंडल का भी ख़ास ख्याल रखा है। उन्होंने पर्ल का सैंडल पहना है जो उनके ब्राइडल लुक को एक कदम और ऊपर उठा रहा है। इसके सतह ही उनका पर्ल मेनिक्योर भी देखने लायक है। आप भी अपनी शादी में कुछ इस तरह का परफेक्शन रख सकती हैं। ''

Surbhi Chandna's bridal look
Image Source : INSTAGRAMSurbhi Chandna's bridal look

अगर आप भी अपनी शादी में लाल और गुलाबी कलर का लहंगा नहीं पहनना चाहती हैं बल्कि कुछ नया ट्राई करना चाहती हैं तो आप सुरभि चंदना की तरह कुछ ऐसा लुक प्लान कर सकती हैं।

 

 

 

 

 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल