1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं अमिताभ बच्चन के ये 10 कोट्स, निराश होने पर जरूर पढ़ें

पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं अमिताभ बच्चन के ये 10 कोट्स, निराश होने पर जरूर पढ़ें

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jun 24, 2026 10:12 pm IST,  Updated : Jun 24, 2026 10:12 pm IST

हर किसी के जीवन में ऐसा पल आता है जहां वो निराश हो जाता है। ऐसे में इस वक्त उन्हें पॉजिटिविटी की जरूरत होती है। अमिताभ बच्चन की यहां दी गई बातें आपको पॉजिटिविटी से भर सकती है। यहां पढ़ें उनके अनमोल विचार।

पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं अमिताभ बच्चन के ये 10 कोट्स- India TV Hindi
पॉजिटिविटी से भरे हुए हैं अमिताभ बच्चन के ये 10 कोट्स Image Source : AMITABH BACHCHAN/INSTAGRAM

अमिताभ बच्चन भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा का 'महानायक' और बिग बी भी कहा जाता है। अमिताभ बच्चन की आवाज़, उनका अंदाज़ और उनके विचार लोगों में एक नई ऊर्जा और सकारात्मकता भर देते हैं। उनके व्यक्तित्व में कुछ ऐसी बातें हैं जो उन्हें इतना प्रेरणादायक बनाती हैं। उनकी गहरी, दमदार आवाज़ में एक अजीब सा ठहराव और विश्वास है। जब वे बोलते हैं, तो उनकी बातें लोगों पर काफी प्रभाव डालती है। हमारे जीवन में कई बार ऐसे पल आते हैं जब हम निराश हो जाते हैं। ऐसे में अमिताभ बच्चन के विचार आपको पॉडिटिविटी से भर सकते हैं। यहां हम उनके प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं। 

1. जब कोई तुम्हारी काबिलियत पर शक करें, एक कोशिश और करो। जब कोई ठोकर तुम्हें गिरा दे, तब उठने की बस एक कोशिश और करो। जब मंजिल दूर लगने लगे, एक कोशिश और करो। 

2. बिग बी का कहना है कि अगर आप सफलता से पहले शोर मचा देंगे तो असफल होने पर शर्मिंदगी होगी, इसलिए अपनी मेहनत खामोशी से करो।

3. किसी खास रिश्ते को बचाने के लिए अगर आपको झुकना पड़े, तो झुक जाइये। हर जिद जीत की खबर नहीं होती। जिद में आप अनमोल रिश्ता खो सकते हैं।

4. अगर आपको जिंदगी में कुछ बड़ा हासिल करना है, तो अपनी सोच को हमेशा पॉजिटिव रखो। तभी आप सफल हो सकते हैं।

5. उम्र का बढ़ना सिर्फ नंबर है लेकिन आप उस उम्र में क्या कर रहे हैं, ये जरूरी है। इसलिए उम्र को न गिनो, काम पर फोकस करो।

6. गलती करना कभी बुरा नहीं होता लेकिन उससे न सीखना और फिर से दोहराना बुरा होता है। इसलिए गलती से सीख लें और उसे दोबारा करने से बचें।

7. अपनी आलोचना का हमेशा स्वागत करना चाहिए वरना पता कैसे चलेगा की हमारी बात लोगों तक पहुंची है की नहीं। सिर्फ तारीफ मत सुनो।

8. सफलता का मीठा स्वाद चखना है, तो असफलता और रिजेक्शन का कड़वा घूंट भी आपको पीना पड़ेगा। वरना सफलता मिलने पर मजा नहीं आएगा।

9. हर साधारण व्यक्ति में एक असाधारण प्रतिभा छुपी हुई होती है, बस हमे उसे बाहर निकालना होता है। खुद को पहचानो और उस दिशा में काम करो।

10. मैं काम करते समय किसी विशेष तकनीकी का इस्तेमाल नहीं करता, बस मैं अपने काम को सच्चे मन और पूरी मेहनत के साथ करता हूं। ताकि मुझे सफलता मिले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल