1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कास्ट आयरन और लोहे के तवे पर नहीं लगेगा जंग, चलेंगे सालों साल, सफाई के लिए ट्राई करें ये क्लीनिंग हैक्स

कास्ट आयरन और लोहे के तवे पर नहीं लगेगा जंग, चलेंगे सालों साल, सफाई के लिए ट्राई करें ये क्लीनिंग हैक्स

 Written By: Poonam Yadav @R154Poonam
 Published : Nov 05, 2025 09:22 pm IST,  Updated : Nov 05, 2025 09:22 pm IST

अगर आप चाहते हैं कि लोहे का बर्तन सालों साल नया जैसा चमके, तो ये आसान क्लीनिंग हैक्स अपनाइए जिनसे कास्ट आयरन या लोहे का तवा ज़्यादा टिकाऊ और नॉन-स्टिक जैसा बन जाएगा।

लोहे में लगी जंग को कैसे साफ करें- India TV Hindi
लोहे में लगी जंग को कैसे साफ करें Image Source : YOUTUBE/ FREEPIK

भारतीय रसोईघर में लोहे के बर्तन जैसे- तवा या कड़ाही का खाना बनाने के लिए खूब इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, लोहे के बर्तनों पर जंग बहुत तेजी से लगती है।  इसी वजह से कई लोग जल्दी लोहे का बर्तन नहीं खरीदते हैं। जो लोग खरीदते हैं वो इसके रख रखाव को लेकर ही परेशान रहते हैं। जंग को छुड़ाने के लिए लोग कई तरीके इस्तेमाल करते हैं। इस वजह से बर्तन बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी लोहे का तवा रगड़-रगड़ कर थक गए हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ बेहतरीन टिप्स। इनकी मदद से आप लोहे के बर्तनों का अच्छे से ख्याल रख सकते हैं और उसे पर जल्दी जंग भी नहीं लगेगी।

ऐसे करें लोहे के बतर्न का रख-रखाव:

लोहे के बर्तनों को साफ़ करने के लिए, उसे खूब घिस घिस कर साफ़ करने की ज़रूरत नहीं है। घिसने से वह और खराब होता है। लोहे के बतर्न का इस्तेमाल करने के बाद साबुन नहीं लगाना चाहिए। उसे गर्म पानी से धोना चाहिए। चिपके हुए खाने को छुड़ाने के लिए गर्म पानी का इस्तेमाल करें और फिर लकड़ी के चम्मच से उसे छुडाए।

लोहे के बतर्न को जंग से कैसे बचाएं?

जंग लगने से बचाने के लिए उसे धोने के बाद कॉटन के कपड़े से पोछें और उसकी दोनों ऊपर नीचे दोनों सतह पर सरसो या नारियल के तेल की एक पतली परत लगाएँ। लोहे के बतर्न को धोने के बड़ा तुरंत पोछना चाहिए। अगर आप उसे नहीं पोछेंगे तो उस पर जंग लगना स्वाभाविक है

जंग हटाने के लिए आज़माएं ये नुस्खे

  • नींबू से साफ करें: अगर लोहे के बतर्न पर जंग जम गई है तो उसे छुड़ाने के लिए नींबू और नमक का इस्तेमाल करें। तवा पर नमक छिड़के और उसे गर्म करें जब हल्का गर्म हो जाए तब आधे कटे नींबू को उसपर रगड़ें। 2-3 मिनट के बाद तवा को साफ पानी से धोकर सुखे कपड़े से पोछ लें। 

  • बेकिंग सोडा से करें सफाई:  लोहे के बतर्न पर बेकिंग सोडा और सिरका का बनाया हुआ पेस्ट डालें। कुछ समय के बाद स्क्रबर से अच्छी तरह से साफ करें। इसे सामान्य पानी से धोकर साफ करें और पोछ लें। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल