1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. कितना भी पुराना हो जाए रिश्ता, लड़कियां अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करती ये 4 राज की बातें

कितना भी पुराना हो जाए रिश्ता, लड़कियां अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करती ये 4 राज की बातें

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 11, 2024 11:52 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 11:52 pm IST

क्या आप जानते हैं कि आपकी पार्टनर किन बातों को आपसे हमेशा छुपाकर रखेगी? अगर नहीं, तो आज हम आपको कुछ ऐसे सीक्रेट्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें लड़कियां अपने पार्टनर के साथ शेयर करने से बचती हैं।

लड़कियां अपने पार्टनर से छुपाकर रखती हैं ये बातें- India TV Hindi
लड़कियां अपने पार्टनर से छुपाकर रखती हैं ये बातें Image Source : PEXELS

अगर आपको भी यही लगता है कि लड़कियां अपने पार्टनर के साथ हर एक बात शेयर करती हैं तो आपको अपनी इस गलतफहमी को दूर कर लेना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि लड़कियां अपने पार्टनर से कुछ बातों को छुपाकर रखना ही पसंद करती हैं। क्या आप जानना नहीं चाहेंगे कि लड़कियां अपने पार्टनर के साथ किन बातों को शेयर करने से बचती हैं?

एक्स की याद

कभी-कभी किसी के साथ रिलेशनशिप में रहते हुए भी लड़कियां अपने एक्स को मिस करने लगती हैं। ब्रेकअप के बाद भी लड़कियों को अपने पास्ट की कुछ बातें याद आ जाती हैं। ज्यादातर लड़कियां इस तरह की फीलिंग को अपने दिल में छुपाकर रखती हैं और अपने पार्टनर के साथ शेयर नहीं करती हैं।

क्रश के बारे में

भले ही लड़कियां अपने रिलेशनशिप को काफी ज्यादा सीरियसली लेती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें किसी दूसरे शख्स पर क्रश हो सकता है। ज्यादातर लड़कियां अपने पार्टनर को अपने क्रश के बारे में बताने से बचती हैं क्योंकि उन्हें लगता है कि कहीं इस तरह की बात बताकर उनका रिलेशनशिप टूट न जाए।

फैमिली की कुछ बातें

लड़कियों की हमेशा ये कोशिश रहती है कि उनके पार्टनर के सामने उनकी फैमिली की इमेज अच्छी बनी रहे। यही वजह है कि परिवार में होने वाली नकारात्मक बातों को लड़कियां अक्सर अपने पार्टनर से छुपाने की कोशिश करती हैं।

मेल फ्रेंड का जिक्र

कुछ लड़कियां अपने पार्टनर के सामने अपने मेल फ्रेंड का जिक्र करने से भी बचती हैं। लड़कियों को लगता है कि कहीं उनका पार्टनर उनके ऊपर शक न करने लग जाए। वहीं कुछ लड़कियों को लगता है कि कहीं उनका पार्टनर उनके मेल फ्रेंड से बातचीत बंद करने की बात न कह दे।

इस तरह की बातों को कई लड़कियां सीक्रेट रखना पसंद करती हैं क्योंकि लड़कियों को लगता है कि इस तरह के मुद्दों पर बात करके उनका रिलेशनशिप डैमेज हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल