1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. कोरियन्स की तरह बेदाग हो जाएगी त्वचा, फॉलो करें ये रूटीन, डबल हो जाएगा स्किन का ग्लो

कोरियन्स की तरह बेदाग हो जाएगी त्वचा, फॉलो करें ये रूटीन, डबल हो जाएगा स्किन का ग्लो

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 11, 2024 08:27 pm IST,  Updated : Sep 11, 2024 08:27 pm IST

क्या आप भी कोरियन लोगों की तरह फ्लॉलेस स्किन पाना चाहते हैं? अगर हां, तो आपको भी अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ टिप्स को जरूर फॉलो करके देखना चाहिए।

दमकती हुई त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन- India TV Hindi
दमकती हुई त्वचा के लिए स्किन केयर रूटीन Image Source : FREEPIK

अगर आप भी कोरिया में रहने वाले लोगों की तरह ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं तो आपको अपने स्किन केयर रूटीन में कुछ टिप्स को शामिल कर लेना चाहिए। हर रोज छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो कर आप अपनी स्किन के खोए हुए निखार को वापस पा सकते हैं। इस तरह की टिप्स आपकी स्किन हेल्थ को भी काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती हैं। कोरियन ग्लास स्किन पाने की चाहत रखने वाले लोगों को इस तरह के स्किन केयर रूटीन को अपनाना चाहिए।

जरूरी है डीप क्लींजिंग

अगर आप वाकई में दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं तो आपको अपने चेहरे की डीप क्लींजिंग पर खास ध्यान देने की जरूरत है। डीप क्लींजिंग की मदद से आपके डेड स्किन सेल्स को रिमूव किया जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि डीप क्लींजिंग के लिए किसी भी प्रोडक्ट को अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल करने से पहले अपने स्किन टाइप का ध्यान जरूर रखें।

चेहरे को करें एक्सफोलिएट

डीप क्लींजिंग के बाद स्किन को एक्सफोलिएट करना भी बेहद जरूरी है। एक्सफोलिएशन के लिए आप औषधीय गुणों से भरपूर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अपनी स्किन पर जितने कम केमिकल्स यूज करेंगे, आपकी स्किन उतनी ही ज्यादा हेल्दी रहेगी। बेजान और रूखी त्वचा से छुटकारा पाने के लिए इस स्टेप को जरूर फॉलो करें।

इस्तेमाल कर सकते हैं टोनर

कोरिया में रहने वाले लोगों की तरह ग्लास स्किन पाने के लिए आपको टोनर का इस्तेमाल भी करना चाहिए। ध्यान रहे कि फेस पर हाइड्रेटिंग टोनर ही यूज करें। इसके साथ-साथ अपने स्किन टाइप के हिसाब से फेस सीरम को भी स्किन केयर रूटीन का हिस्सा बनाया जा सकता है। रेगुलरली इन टिप्स को फॉलो करने से आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। यकीन मानिए इस तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो कर आपकी स्किन के ग्लो को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल