1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. अब महंगे-महंगे कंडीशनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, शैम्पू में मिला लें ये नेचुरल चीजें, दूर हो जाएगा बालों का रूखापन

अब महंगे-महंगे कंडीशनर की नहीं पड़ेगी जरूरत, शैम्पू में मिला लें ये नेचुरल चीजें, दूर हो जाएगा बालों का रूखापन

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 07, 2024 10:59 pm IST,  Updated : Sep 07, 2024 10:59 pm IST

क्या आप भी अपने बालों की फ्रिजीनेस से छुटकारा पाने के लिए केमिकल बेस्ड कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं? अगर हां, तो आपको इस समस्या को अलविदा कहने के लिए कंडीशनर की जगह कुछ नेचुरल चीजों की मदद लेनी चाहिए।

How to get smooth silky hair at home?- India TV Hindi
How to get smooth silky hair at home? Image Source : FREEPIK

क्या आपके ड्राई और फ्रिजी बालों ने आपकी नाक में दम किया हुआ है? अगर कंघी से बालों को सुलझाते समय आपके बाल भी जरूरत से ज्यादा उलझते और टूटते हैं तो आपको दादी-नानी के कुछ घरेलू नुस्खों को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। ज्यादातर लोग अपने बालों को सिल्की बनाने के लिए शैंपू के बाद कंडीशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन अगर आप शैंपू में कुछ नेचुरल चीजों को मिलाएंगे, तो आप अपने बालों की फ्रिजीनेस को आसानी से दूर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

मिक्स कर सकते हैं एलोवेरा जेल

ड्राई बालों से छुटकारा पाने के लिए आप अपने शैंपू में एक बड़ा स्पून एलोवेरा जेल मिक्स कर सकते हैं। एलोवेरा जेल में विटामिन ए और विटामिन सी की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी हेयर हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। शैंपू में एलोवेरा जेल मिक्स कर अप्लाई करें और फिर हेयर वॉश कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देखें।

असरदार साबित होगा एसेंशियल ऑइल

अगर आप चाहें तो अपने शैंपू में महज दो से तीन बूंद एसेंशियल ऑइल भी मिक्स कर सकते हैं। एसेंशियल ऑइल भी आपके बालों की फ्रिजीनेस को दूर करने में असरदार साबित हो सकता है। इस मिक्सचर की मदद से दो मुंहे बालों की समस्या को भी काफी हद तक कम किया जा सकता है।

मिलाया जा सकता है शहद

शहद में पाए जाने वाले तमाम तत्व न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी स्किन और आपके बालों के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकते हैं। शैंपू में एक छोटा स्पून शहद मिक्स कर लीजिए और फिर इस मिक्सचर को अपने सिर पर अप्लाई कीजिए। इस तरह से शहद को अपने हेयर केयर रूटीन में शामिल कर आपके बालों में नमी बरकरार रहेगी और बालों का रूखापन दूर हो जाएगा।

कुल मिलाकर शाइनी और सॉफ्ट बाल पाने के लिए आप इनमें से किसी भी एक चीज को शैंपू में मिक्स कर इस्तेमाल कर सकते हैं। महज एक महीने के अंदर आपके बालों का रूखापन छूमंतर हो जाएगा।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल