1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फैशन और सौंदर्य
  4. त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानें रूटीन में शामिल करने का सही तरीका

त्वचा की रंगत में सुधार ला सकता है इस ड्राई फ्रूट का पानी, जानें रूटीन में शामिल करने का सही तरीका

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 06, 2024 07:08 pm IST,  Updated : Sep 06, 2024 08:50 pm IST

अगर आप भी अपनी स्किन के खोए हुए निखार को वापस लाना चाहते हैं तो आपको इस ड्राई फ्रूट के पानी को पीना शुरू कर देना चाहिए। आइए इसके स्किन बेनिफिट्स और इसे बनाने के तरीके के बारे में भी जान लेते हैं।

स्किन के लिए वरदान इस ड्राई फ्रूट का पानी- India TV Hindi
स्किन के लिए वरदान इस ड्राई फ्रूट का पानी Image Source : FREEPIK

क्या आप जानते हैं कि किशमिश का पानी पीना आपकी सेहत के साथ-साथ आपकी स्किन के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है? इस ड्राई फ्रूट के पानी में पाए जाने वाले तमाम पौष्टिक तत्व आपकी त्वचा की रंगत को काफी हद तक सुधार सकते हैं। इसके अलावा किशमिश का पानी स्किन से जुड़ी तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी मददगार साबित हो सकता है। आइए पहले किशमिश के पानी की रेसिपी के बारे में जानते हैं।

किशमिश का पानी कैसे बनाएं?

किशमिश का पानी बनाने के लिए सबसे पहले किशमिश को अच्छी तरह से धोकर एक कटोरे में निकाल लीजिए। अब इस कटोरे में पानी डाल दीजिए। किशमिश को रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दीजिए। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए आपको इस किशमिश के पानी को सुबह खाली पेट पीना चाहिए।

बना सकते हैं फेस पैक

अगर आप चाहें तो किशमिश के पानी की मदद से फेस पैक भी बना सकते हैं। घर पर नेचुरल फेस पैक बनाने के लिए आपको किशमिश के पानी में गुलाब जल और नींबू के रस को मिक्स करना है। हालांकि, इस फेस पैक को पूरे चेहरे पर अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

मिलेंगे फायदे ही फायदे

हर रोज नियम से किशमिश का पानी पीकर आप अपनी स्किन के ग्लो को बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा हफ्ते में एक से दो बार किशमिश के पानी से बने फेस पैक को अप्लाई कर आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर दिखाई देने लगेगा। पौष्टिक तत्वों से भरपूर किशमिश का पानी कील-मुंहासे की समस्या से छुटकारा दिलाने में भी कारगर साबित हो सकता है।

किशमिश में पाए जाने वाले तत्व

किशमिश में विटामिन ई, विटामिन सी और पोटैशियम की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है जो आपकी स्किन हेल्थ को काफी हद तक इम्प्रूव कर सकती है। किशमिश में एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। कुल मिलाकर किशमिश का पानी आपकी सेहत और स्किन के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Fashion and beauty tips से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल