1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. काले पड़ गए हैं सोने के झुमके और पायल, अपना लें ये तरीके, फिर से नई जैसी दिखने लगेगी ज्वेलरी

काले पड़ गए हैं सोने के झुमके और पायल, अपना लें ये तरीके, फिर से नई जैसी दिखने लगेगी ज्वेलरी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Aug 31, 2024 02:03 pm IST,  Updated : Aug 31, 2024 02:31 pm IST

अगर आपके झुमके या फिर आपकी पायल भी काली पड़ गई है तो आपको कुछ ज्वेलरी क्लीनिंग हैक्स को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। आइए आपके गहनों को नए जैसा बनाने के तरीके के बारे में जानते हैं।

Hacks to clean gold jewellery- India TV Hindi
Hacks to clean gold jewellery Image Source : FREEPIK

सोने के गहने को अक्सर पहने रहने की वजह से ज्वेलरी काली पड़ने लगती है। गहने के कालेपन को दूर करने के लिए ज्यादातर लोग सुनार के पास जाते हैं लेकिन उन्हें ये डर भी सताता रहता है कि कहीं सुनार सोने के गहनों से सोना झाड़ न ले। अगर आपको भी इस बात का डर लगता रहता है तो कुछ हैक्स की मदद से आप आसानी से अपनी सोने की ज्वेलरी को साफ कर सकते हैं। कुछ घरेलू उपाय आपकी ज्वेलरी को पहले की तरह नया बनाने में कारगर साबित हो सकते हैं। 

हल्दी से दूर होगा गहने का कालापन

एक कटोरी में बॉइल्ड वॉटर लेकर इसमें चुटकी भर हल्दी पाउडर और थोड़ा सा वॉशिंग पाउडर मिक्स कर अपने गहनों को आधे घंटे के लिए इस पानी में डाल दीजिए। अब हल्के हाथों से अपनी ज्वेलरी को साफ कर पानी से धो लें। यकीन मानिए हल्दी वाला ये हैक आपकी ज्वेलरी को एकदम नए जैसा बना देगा।

इस्तेमाल कर सकते हैं बेकिंग सोडा

सबसे पहले 2 स्पून बेकिंग सोडा निकाल लीजिए और फिर इसे हल्के गर्म पानी में मिक्स करके एक पेस्ट बना लीजिए। बेकिंग सोडा के इस पानी में आपको अपने गहनों को डुबोना है। बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए लगभग 30 मिनट तक ज्वेलरी को डूबा रहने दीजिए। अब आप स्पंज की मदद से हल्के हाथों से अपनी ज्वेलरी को साफ कर खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर देख सकते हैं। 

असरदार साबित हो सकता है नींबू

एक कटोरी गर्म पानी में लगभग आधा नींबू निचोड़ लीजिए। इस पानी में अपने गहनों को लगभग आधे घंटे के लिए भिगोकर छोड़ दें और फिर ब्रश से अपनी ज्वेलरी को साफ कर धो लीजिए। इस तरीके को फॉलो कर आप अपने गहने के कालेपन को दूर कर सकते हैं। 

इस वजह से काले पड़ सकते हैं गहने

आपकी बॉडी से निकलने वाला पसीना और गंदगी सोने के गहनों की चमक को कम कर सकते हैं। इसके अलावा परफ्यूम लगाने से भी गहने काले पड़ सकते हैं। मेकअप में इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल्स भी सोने की ज्वेलरी की चमक को कम कर सकते हैं। इस बार आप घर पर ही इन हैक्स की मदद से काले पड़ चुके गहनों को साफ करके देख सकते हैं।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल