1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. बात-बात पर शक करने लगा है आपका पार्टनर, तो इन टिप्स को फॉलो कर रिश्ते में फिर से लौट सकता है भरोसा

बात-बात पर शक करने लगा है आपका पार्टनर, तो इन टिप्स को फॉलो कर रिश्ते में फिर से लौट सकता है भरोसा

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Sep 13, 2024 11:47 pm IST,  Updated : Sep 13, 2024 11:52 pm IST

कहीं आपका पार्टनर भी आपके ऊपर बेवजह शक तो नहीं करने लगा है? अगर हां, तो कुछ टिप्स को फॉलो कर आप अपने पार्टनर का भरोसा फिर से जीत सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे...

How to build trust in a relationship?- India TV Hindi
How to build trust in a relationship? Image Source : PEXELS

किसी भी रिश्ते की नींव प्यार के साथ-साथ भरोसे पर भी टिकी होती है। अगर रिलेशनशिप में भरोसे की कमी पैदा होने लग जाए तो रिश्ते का लंबे समय तक टिक पाना मुश्किल होने लगता है। शक किसी भी रिश्ते को दीमक की तरह खोखला बना सकता है। इसलिए समय रहते शक का इलाज करना बेहद जरूरी होता है। अगर आपका पार्टनर भी आपके ऊपर शक करने लगा है तो आपको कुछ टिप्स को जल्द से जल्द फॉलो करना शुरू कर देना चाहिए।

बेहद जरूरी है बातचीत करना

कभी-कभी पार्टनर्स एक दूसरे पर इतना ज्यादा शक करने लगते हैं कि एक दूसरे का फोन चेक करने का मौका ढूंढने लगते हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपका फोन चेक करने की फिराक में है तो आपको उसके साथ खुलकर बातचीत करनी चाहिए। अगर आपका पार्टनर इनसिक्योरिटी महसूस कर रहा है तो आपको बात करके इसके पीछे के कारणों को समझने की कोशिश करनी चाहिए। जासूसी के बदले में जासूसी करने की जगह बातचीत करके आप अपने पार्टनर का भरोसा जीत सकते हैं।

नजरअंदाज न करें पार्टनर की बातें

अपने पार्टनर की बातों को अक्सर नजरअंदाज कर देने की वजह से भी उनके मन में शक का बीज पैदा हो सकता है। अगर आप वाकई में शक की वजह से अपने रिश्ते को खराब होने से बचाना चाहते हैं तो आपको गुड लिसनर बनने की कोशिश करनी चाहिए। इस क्वालिटी को अपने अंदर डेवलप करने की वजह से आपके रिश्ते में फिर से भरोसा लौट आएगा।

जरूरी है रिश्ते में ईमानदार रहना

आपको न केवल अपनी बातों से बल्कि अपने एक्शन्स से भी अपने पार्टनर को सुरक्षित और आश्वस्त महसूस कराने की कोशिश करनी चाहिए। रिश्ते में गलतफहमी को पैदा होने से रोकने के लिए ईमानदारी से रिलेशनशिप निभाना बेहद जरूरी है। अगर आप वाकई में अपने पार्टनर के मन में पैदा हुए शक को दूर करना चाहते हैं तो आपको अपने पार्टनर से किसी भी बात को छिपाकर नहीं रखना चाहिए।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल