1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र फॉर्म कहां से डाउनलोड करें? यहां दिए गए लिंक से करें Download

श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र फॉर्म कहां से डाउनलोड करें? यहां दिए गए लिंक से करें Download

 Written By: Ritu Raj
 Published : Apr 16, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Apr 16, 2026 06:42 pm IST

श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र (Compulsory Health Certificate - CHC) जमा करना जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे कहां और कैसे डाउनलोड कर सकते हैं। चलिए जानते हैं।

श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र कहां से डाउनलोड करें- India TV Hindi
श्री अमरनाथजी यात्रा 2026 के लिए अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र कहां से डाउनलोड करें

अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए इस साल 3 जुलाई 2026 से  यात्रा शुरू होकर 28 अगस्त 2026 तक चलेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण 15 अप्रैल से शुरू हो गई है। आप आवेदन श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (SASB) की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in या उनके मोबाइल ऐप के माध्यम से कर सकते हैं। अमरनाथ यात्रा पर जानें के लिए कुछ जरूरी हेल्थ चेकअप कराना जरूरी है। इसके लिए आपको अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र डाउनलोड करना होगा। अब आप सोच रहे होंगे कि कहां से ये फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए आपको आज इस आर्टिकल में बताते हैं अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र डाउनलोड करने का तरीका क्या है। 

डाउनलोड करने का तरीका

अनिवार्य स्वास्थ्य प्रमाणपत्र डाउनलोड करने के लिए आप श्राइन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jksasb.nic.in पर जाएं। होमपेज पर आपको "Compulsory Health Certificate (CHC) for Yatra 2026" का लिंक मिलेगा। आप सीधे इस लिंक से भी फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। 

बीमारियों की जानकारी देना जरूरी
स्वास्थ्य प्रमाणपत्र में आपको बताना होगा कि आप कौन कौन सी बीमारी से ग्रसित हैं। जैसे श्वास लेने में कठिनाई, श्वास/फे फडों का रोग, रक्त ववकार, रक्तस्राव की प्रववृति, ह्रदय रोग, जोड़ों मे दर्द, कान से ररसाव, क्या आप धूम्रपान करते हैं, मधुमहे, उच्च रक्त चाप, अस्थमा, मिर्गी, नर्वस ब्रेकडाउन, उच्च ऊंचाई/पववतीय बीमारी, स्रोक/पक्षाघात होने का कोई इतिहास, क्या आप गर्ववती है(महिला यात्रियों के लिए लागू)। इन सभी बीमारियों की जानकारी आपको श्राइन बोर्ड (SASB) से साझा करनी होगी। आप जिस भी बीमारी से ग्रसित हैं या नहीं उसके सामने बने हां/नहीं वाले बॉक्स में टिक करना होगा। 

इन बातों का रखें ध्यान
प्रमाणपत्र की वैधता: यात्रा 2026 के लिए केवल वही स्वास्थ्य प्रमाणपत्र मान्य होंगे जो 8 अप्रैल 2026 या उसके बाद जारी किए गए हों।

अधिकृत डॉक्टर: प्रमाणपत्र केवल श्राइन बोर्ड द्वारा अधिकृत डॉक्टरों या अस्पतालों से ही बनवाना अनिवार्य है। अधिकृत डॉक्टरों की राज्यवार सूची भी आप वेबसाइट पर "State/UT wise List of Doctors" लिंक से देख सकते हैं।

आयु सीमा: यात्रा के लिए आपकी आयु 13 वर्ष से 70 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 6 सप्ताह से अधिक की गर्भवती महिलाओं को यात्रा की अनुमति नहीं है।

इस लिंक से सीधे करें डाउनलोड

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल