1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Mango shake लगने लगेगा बेस्वाद, जब पता चलेंगे इसके नुकसान

Mango shake लगने लगेगा बेस्वाद, जब पता चलेंगे इसके नुकसान

 Published : Jun 10, 2023 11:44 am IST,  Updated : Jun 10, 2023 11:44 am IST

गर्मी के मौसम में शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए लोग पानी के अलावा Banana Shake और Mango Shake पीना भी पसंद करते हैं। लेकिन ये शेक कुछ लोगों की सेहत बिगाड़ भी सकते हैं।

mango shake side effects- India TV Hindi
mango shake side effects Image Source : FREEPIK

गर्मी के मौसम में फलों के राजा आम की बादशाहत रहती है। फल मंडी हो या फिर घर का फ्रिज, हर जगह आम की अलग अलग वैरायटी (Varieties of mangoes) देखने को मिलती है। ऐसे में घरों में आम से बनने वाला शेक यानी मैंगो शेक भी खूब बनता है जिसे बच्चे से लेकर घर के बुजुर्ग तक बहुत पसंद करते हैं। कुछ लोगों के यहां Mango shake सुबह के नाश्ते में भी बनता है और रात के खाने के साथ भी, अगर आप भी मैंगो शेक के दीवाने हैं तो इसे पीने से पहले मैंगो शेक के नुकसान (side effects of mango shake) जान लीजिए, वरना आप बड़ी समस्या का शिकार बन सकते हैं। 

किन लोगों को मैंगो शेक नहीं पीना चाहिए (Who should not drink Mango Shake)

डायबिटीज में मैंगो शेक (mango shake in diabetes)

आम में नेचुरल शुगर की भरपूर मात्रा होती है, ऐसे में अगर आप प्री डायबिटिक और डायबिटिक हैं तो आपको मैंगो शेक नहीं पीना चाहिए। आम से बना मैंगो शेक आपके ब्लड शुगर लेवल को तुरंत बढ़ा सकता है, जो कि आपकी सेहत के लिए नुकसानदेह है।

mango shake side effects
Image Source : FREEPIKmango in diabetes

मोटापे के शिकार लोगों के लिए मैंगो शेक

आजकल मोटापा एक बीमारी की तरह फैल रहा है। मोटापे के कारण हाइपरटेंशन और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं। अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो मैंगो शेक नहीं पिएं। मोटापे के शिकार लोगों को आम को काटकर खाना चाहिए, इससे इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, ई, ए और फाइबर शरीर को मिलते हैं। एक गिलास मैंगो शेक में करीब 250 कैलोरी होती है।

एसिडिटी में मैंगो शेक (Mango shake in acidity)

अगर आपको एसिडिटी की समस्या रहती है तो आपको मैंगो शेक से दूरी बना लेनी चाहिए। इसे पीने से आपका हाजमा खराब हो सकता है और acidity की समस्या हो सकती है।

पिंपल्स की समस्या में मैंगो शेक

आम गर्म तासीर का फल है, अगर आप पिंपल्स की समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको मैंगो शेक नहीं पीना चाहिए। आम खाने या अधिक मैंगो शेक के सेवन से आपके पेट में गर्मी बढ़ सकती है, जिससे पिंपल्स ज्यादा निकल सकते हैं।

(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल