1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. Gym में अनुष्का शर्मा का इन्टेंस वर्कआउट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

Gym में अनुष्का शर्मा का इन्टेंस वर्कआउट देखकर आप भी हो जाएंगे हैरान, वीडियो वायरल

 Published : Jul 21, 2019 07:42 am IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:48 am IST

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं।

anushka sharma- India TV Hindi
anushka sharma

अनुष्का शर्मा बॉलीवुड की एक कामयाब एक्ट्रेस में से एक हैं। अनुष्का सिर्फ एक्टिंग में ही नहीं बल्कि वह अपनी फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। 'रब ने बना दी जोड़ी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली अनुष्का ने एक के बाद एक हिट फिल्में करने के बाद लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। सिर्फ फिल्मों में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी अनुष्का वंडर वुमन से कम नहीं है। पूरे वर्ल्ड कप के दौरान ने अनुष्का ने पति विराट कोहली और इंडियन क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए लंदन में रहीं।

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को इंडिया के सबसे फिट प्लेयर्स में गिना जाता है। विराट की ही तरह उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी अपनी फिटनेस को लेकर काफी संजीदा रहती हैं। उनके फैन पेज से शेयर किया गया एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में अनुष्का काफी भारी भरकम वजन के साथ डेडलिफ्ट वर्कआउट करती नजर आ रही हैं।

रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का हाल ही में विराट कोहली के साथ ICC Cricket World Cup 2019 इंग्लैंड ट्रिप से लौटी थीं।कुछ वक्त आराम के बाद वह वापस अपने रूटीन में लग गईं।शनिवार को जब बाकी लोग वीकेंड का मजा ले रहे थे तब अनुष्का शर्मा सीधे जिम जा पहुंचीं और उन्होंने जमकर वर्कआउट किया।बता दें कि वीडियो में जो वर्कआउट करती अनुष्का नजर आ रही हैं उसे काफी मुश्किल माना जाता है.

वर्क फ्रंट की बात करें तो अनुष्का शर्मा पिछली बार शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में काम करती नजर आई थीं।फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास बिजनेस नहीं किया लेकिन इस फिल्म में अनुष्का शर्मा के काम की काफी तारीफ हुई थी। अनुष्का शर्मा पिछले काफी वक्त से इंग्लैंड में ही थीं और उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट के बारे में कोई भी घोषणा नहीं की है।

फिल्मफेयर से बातचीत में हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी शादी के बारे में कहा था, "हमारी ऑडियंस हमसे इतनी ज्यादा जुड़ी हुई है जितनी इंडस्ट्री भी नहीं जुड़ी है। ऑडियंस कलाकारों को सिर्फ स्क्रीन पर देखना चाहती है।उन्हें आपकी निजी जिंदगी से कुछ मतलब नहीं है। "

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल