1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. ऑटिज्म पीड़ित महिलाओं को लाइफस्टाइल में होती है ज्यादा समस्या

ऑटिज्म पीड़ित महिलाओं को लाइफस्टाइल में होती है ज्यादा समस्या

 Reported By: IANS
 Published : Jul 17, 2017 01:28 pm IST,  Updated : Jul 17, 2017 01:28 pm IST

एक शोध के निष्कर्ष से पता चला कि इस रोग से पीड़ित महिलाएं अपने दैनिक कार्यो को पूरा करने के दौरान अधिक चुनौतियों का सामना करती हैं।

Autism - India TV Hindi
Autism

हेल्थ डेस्क: ऑटिज्म से पीड़ित महिलाओं और लड़कियों को अपने दैनिक दिनचर्या करने में बहुत अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। ऑटिज्म एक मानसिक बीमारी है, जिसके लक्षण बचपन से ही नजर आने लगते हैं। इस रोग से पीड़ित बच्चों का विकास तुलनात्मक रूप से धीमे होता है। इस रोग से पीड़ित लोग समाज में घुलने-मिलने में हिचकते हैं। वह किसी सवाल या कार्य पर प्रतिक्रिया देने में भी काफी समय लेते हैं। (सिर से जुड़े जुड़वा भाईयों को अलग करने के लिए सर्जरी करेंगे एम्स के डॉक्टर)

एक शोध के निष्कर्ष से पता चला कि इस रोग से पीड़ित महिलाएं अपने दैनिक कार्यो को पूरा करने के दौरान अधिक चुनौतियों का सामना करती हैं।

अमेरिका में चिल्ड्रेंस नेशनल हेल्थ सिस्टम में मनोवैज्ञानिक एलिसन रैटो ने कहा, "हमारा लक्ष्य यह पता करना था कि इस रोग से पीड़ित लोगों का व्यवहार वास्तविक दुनिया में कैसा होता है, न कि सिर्फ नैदानिक व्यवहार जानना, जो हम ऑटिज्म स्पेक्ट्रम विकार (एएसडी) के चिकित्सकीय उपयोग के लिए करते हैं। हम यह समझना चाहते थे कि ये लोग वास्तव में अपने दैनिक जीवन में क्या करते हैं।"

शोधार्थियों ने कहा, "यह निष्कर्ष चौंकाने वाले थे, क्योंकि सामान्यता इस रोग से पीड़ित लड़कियों व महिलाओं ने प्रत्यक्ष आकलन के दौरान बेहत संचार व सामाजिक कौशल को प्रदर्शित किया था।"

शोध की रिपोर्ट पत्रिका 'ऑटिज्म रिसर्च' में प्रकाशित हुई है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल