1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. अगर आप है अल्जाइमर के शिकार, तो भूलकर भी न करें कॉफी का सेवन: स्टडी

अगर आप है अल्जाइमर के शिकार, तो भूलकर भी न करें कॉफी का सेवन: स्टडी

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2018 05:03 pm IST,  Updated : Apr 06, 2018 05:03 pm IST

लंबे समय तक कॉफी पीने से अल्जाइमर से पीड़ित लोगों की समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। अल्जाइमर रोग में स्मृति से जुड़ी दिक्कतें पेश आती हैं। हालांकि भूलने की इस बीमारी को तंत्रिका- मनोविकार की श्रेणी में भी रखा जाता है। इस बीमारी में लोगों में बेचैनी, अवसाद, मतिभ्रम जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

 coffee may worsen certain alzheimer's disease symptoms study- India TV Hindi
coffee may worsen certain alzheimer's disease symptoms study

हेल्थ डेस्क: लंबे समय तक कॉफी पीने से अल्जाइमर से पीड़ित लोगों की समस्याएं और गंभीर हो सकती हैं। अल्जाइमर रोग में स्मृति से जुड़ी दिक्कतें पेश आती हैं। हालांकि भूलने की इस बीमारी को तंत्रिका- मनोविकार की श्रेणी में भी रखा जाता है। इस बीमारी में लोगों में बेचैनी, अवसाद, मतिभ्रम जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं।

हाल के अध्ययनों में मनोभ्रम( डिमेंशिया) को रोकने के लिए कॉफी या कैफीन के इस्तेमाल का सुझाव दिया गया था।

हालांकि इस बात के कोई सबूत नहीं थे कि एक बार संज्ञानात्मक क्षमता विकासित होने के बाद कैफीन के इस्तेमालका कोई नकारात्मक असर पड़ता है या नहीं।

इसके समाधान के लिए स्पेन के ऑटोनोमस यूनिवर्सिटी ऑफ बर्सिलोना और स्वीडन के कैरोलिन्स्का इंस्टिट्यूट के अनुसंधानकर्ताओं ने अध्ययन किया।

अध्ययन के निष्कर्ष में कैफीन से स्वस्थ चूहे के व्यवहार में बदलाव और अल्जाइमर से पीड़ित चूहों में तंत्रिका- मनोविकार के लक्षण के और गंभीर होने की बात सामने आई।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल