1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. रोजाना करें इतने ग्राम Cheese का सेवन और रहें इस गंभीर बीमारी से कोसों दूर

रोजाना करें इतने ग्राम Cheese का सेवन और रहें इस गंभीर बीमारी से कोसों दूर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2017 05:49 pm IST,  Updated : Dec 05, 2017 05:49 pm IST

यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि चीज से ‘‘अच्छे’’ कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है जबकि ‘‘खराब’’ कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट जाता है।

cheese- India TV Hindi
cheese

हेल्थ डेस्क: माना जाता है कि चीज का सेवन करने से मोटापा बढ़ता है साथ ही दिल के लिए खतरनाक होती है, लेकिन एक अध्ययन के अनुसार रोजाना मात्र 40 ग्राम चीज का सेवन करने से आपका दिन मजबूत रहेगा। चीज में भरपूर मात्रा में फैट और कैलोरी पाया जाता है। लेकिन इस स्टडी में ये बात सामने आई कि अगर हार्ट अटैक के खतरे को कम करना है, तो रोजाना चीज का सेवन करें।

एक अध्ययन के अनुसार हर दिन 40 ग्राम चीज खाने से आघात और दिल का दौरा पड़ने का खतरा कम हो सकता है। चीन के सोचाऊ यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार चीज में विटामिन, मिनरल और प्रोटीन होते हैं जिनसे हृदयरोग से बचने में मदद मिलती है।

यूरोपियन जर्नल ऑफ न्यूट्रिशन में प्रकाशित अध्ययन में पाया गया कि चीज से ‘‘अच्छे’’ कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है जबकि ‘‘खराब’’ कोलेस्ट्रॉल का स्तर घट जाता है।

‘एक्सप्रेस.को.यूके’ की खबर के अनुसार चीज में एक ऐसा एसिड भी होता है जिससे धमनियों को अवरूद्ध होने से बचने में मदद मिल सकती है।

ब्रिटेन की यूनिवर्सिटी ऑफ रीडिंग के इयान गिवन्स ने कहा, ‘‘संतृप्त वसा किस तरह से हृदय रोग के खतरे को बढ़ा देता है, इसे लेकर पिछले पांच से 10 सालों में काफी चचाएं हुई हैं, एक विश्वास बढ़ा है कि उनसे निश्चित रूप से खतरा बढ़ता है लेकिन असल में ऐसा नहीं होता।’’

ये भी पढ़ें:

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल