1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. भूलकर भी नींद से तुरंत उठकर न करें काम, हो सकता है जानलेवा

भूलकर भी नींद से तुरंत उठकर न करें काम, हो सकता है जानलेवा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2017 07:50 am IST,  Updated : May 03, 2017 07:50 am IST

अगर आपकी या आपके परिवार में किसी की इसी तरह से नींद से झटके से उठने की आदत है, तो तुरंत इस आदत को बदल डालिए। काम कितना भी जरूरी क्यों ना हो, लेकिन नींद से उठकर बिस्तर छोड़ते टाइम अचानक से उठकर भागना नहीं चाहिए। जानिए क्यों..

sleep
Image Source : PTIsleep

ऐसे लोग ही यदि नींद से झटके से उठ जाएं, तो यह उनके लिए बहुत बड़ा खतरा है। ऐसे व्यक्तियों को एकदम उठने से चक्कर आने, या गिरने की सम्भावना होती है। क्योंकि हो सकता है कि नींद में उनका रक्तचाप काफी गिरा हुआ हो, जो झटके से उठने से उन्हें शारीरिक क्षमता देने में असहाय हो।

झटके से उठने से हो सकती है ये भी समस्या

विशेषज्ञों के अनुसरा झटके के साथ उठने से सिर्फ आपके हार्ट पर ही असर नहीं पड़ता है बल्कि कुछ लोगों में सभी नसों को जाग्रत होकर हृदय को सही गति से रक्त पहुंचाने में समय लगता है। सोते समय हृदय को रक्त की आवश्यकता भी कम होती है और रक्त-वाहिनी नसें भी कम रक्त ही पहुंचा रही होती हैं। लेकिन एकदम उठने पर हृदय को एकदम अधिक रक्त/ऑक्सीजन की जरुरत होती है। जिसमें बनने में कुछ समय लग सकते है। जो कि आपकी जान ले सकता है।

सुबह उठने से पहले रुके 2 मिनट
विशेषज्ञ की माने को सुबह नींद खुलने के बाद कम से कम 2 से 3 मिनट तक बिस्तर ना छोड़ें। फिर आपको कितनी भी जल्दी न हो। इससे आपके हार्ट को लाभ मिलेगा।

अगर को उठने से पहले रुके 1 मिनट
अगर आप रात उठे तो नींद खुलने के बाद कुठ सेकंड्स या फिर एक मिनट रुके। इसके बाद ही उठे। इसके लिए फिर धीरे से पैर नीचे रखें और इस अवस्था में आधा से एक मिनट ऐसे रहें। फिर खड़े होकर भी आधा से एक मिनट स्वयं को संतुलित करें और इसके बाद ही बाथरूम की ओर जाएं।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल