1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. हेल्थ केयर पोर्टल पर 124 सुविधाओं की जानकारी

हेल्थ केयर पोर्टल पर 124 सुविधाओं की जानकारी

 Written By: IANS
 Published : Apr 25, 2015 07:47 am IST,  Updated : Apr 25, 2015 07:50 am IST

नई दिल्ली: नई दिल्ली के आईटीपीओ, प्रगति मैदान में एसएएएआरसी व्यापार मेले में देश के स्वास्थ्य देखभाल पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस पोर्टल पर 93 चिकित्सा केन्द्र, 30

प्रगति मैदान में...- India TV Hindi
प्रगति मैदान में स्वास्थ्य देखभाल पोर्टल का शुभारंभ

नई दिल्ली: नई दिल्ली के आईटीपीओ, प्रगति मैदान में एसएएएआरसी व्यापार मेले में देश के स्वास्थ्य देखभाल पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यहां जारी एक बयान के अनुसार, इस पोर्टल पर 93 चिकित्सा केन्द्र, 30 आयुर्वेदिक और वेलनैस केन्द्र और एक विशेष श्रेणी के केन्द्र पर 124 चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराई गई है। इनमें से 74 सुविधाएं प्रथम श्रेणी और शेष द्वितीय श्रेणी के शहरों में उपलब्ध हैं।

इस पोर्टल पर देश के अस्पताल और पर्यटन से संबंधित सूचना विस्तार से उपलब्ध करवाई गई है। दुनिया भर से भारत में चिकित्सा करवाने के इच्छुक लोगों के लिए इस तरह का पोर्टल बहुप्रतिक्षित था, जिससे वे विश्वसनीय और संबंधित सूचनाएं प्राप्त कर सकें। इस पोर्टल पर देश के प्रमुख मेडिकल पर्यटन स्थलों की जानकारी देने वाली एक लघु फिल्म भी डाली गई है।

प्रधानमंत्री ने वाणिज्य और उद्योग (स्वतंत्र प्रभार) राज्य मंत्री निर्मला सीतारमण और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जे. पी. नड्डा की उपस्थिति में आईटीपीओ, प्रगति मैदान में एसएएएआरसी व्यापार मेले में देश के स्वास्थ्य देखभाल पोर्टल का शुभारंभ किया।

इस हेल्थ पोर्टल का शुभारंभ सेवाओं पर तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी के पहले दिन 23 अप्रैल को किया गया।

इस अवसर पर संचार और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रवि शंकर प्रसाद और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी उपस्थित थे।

पोर्टल के उद्घाटन के बाद देश में चिकित्सा पर्यटन पर एक लघु फिल्म भी प्रदर्शित की गई। इस हेल्थ पोर्टल का विकास भारत सरकार के वाणिज्य विभाग और सेवा निर्यात संवर्धन परिषद ने किया है।

इन सुविधाओं को पोर्टल पर दिए गए सर्च विकल्प की सहायता से स्थान, चिकित्सा विशेषज्ञता, मुख्य प्रक्रिया, बोली जाने वाली भाषा एवं अस्पताल को दिए गए पंजीकरण के आधार पर प्राप्त किया जा सकता है। इन अस्पतालों में उपलब्ध महत्वपूर्ण चिकित्सा, प्रक्रियाओं को इस पोर्टल पर प्रमुखता से बताया गया है।

भारत में इलाज पर आने वाले खर्च, आने-जाने की लागत, वीजा औपचारिकताएं, अस्पताल तक पहुंचने की सुविधाओं, ठहरने के विकल्प और खर्च तथा भारत में चिकित्सा करवाने के लाभों के बारे में भी जानकारी उपलब्ध है।

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल