1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. हेल्थ
  4. दिखें शरीर में ये संकेत, तो समझो आपको है गले का कैंसर

दिखें शरीर में ये संकेत, तो समझो आपको है गले का कैंसर

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2017 07:20 pm IST,  Updated : Jan 10, 2018 04:16 pm IST

ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि यह महिलाओं को बहुत ही कम होता है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा पुरुष आते है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कि तेजी से फैल रही है। जानिए क्या है ये और किन संकेतों को पहचान कर इससे बच सकते है।

throat cancer- India TV Hindi
throat cancer

हेल्थ डेस्क:  एक सर्वे के अनुसार, गले का कैंसर 20 से 25 साल के युवा को भी हो रहा हैं। हालांकि इसके सबसे ज्‍यादा शिकार 40-50 वर्ष की उम्र के लोग हैं। यह कैंसर खतरनाक हो सकता है क्‍योंकि मुंह की सामान्‍य समस्‍याओं को लोग नजरंअंदाज करते हैं और इसकी चपेट में आ जाते हैं। पहले जमाने की बात करें तो यह केवल उम्रदराज लोगों को होता था। लेकिन आज के समय में ऐसा नहीं है।

ज्यादातर मामलों में देखा गया है कि यह महिलाओं को बहुत ही कम होता है। इसकी चपेट में सबसे ज्यादा पुरुष आते है। कैंसर एक ऐसी बीमारी है जो कि तेजी से फैल रही है। जानिए क्या है ये और किन संकेतों को पहचान कर इससे बच सकते है।

क्या है गले कै कैंसर

कैंसर ऐसी बीमारी है जिसमें बॉडी के किसी भी हिस्से में एब्नॉर्मल सेल्स बढ़ने लगती हैं। गले के कैंसर में भी यही होता है। जब गले में एब्नॉर्मल सेल्स की संख्या बढ़ने लगती हैं तो ये सेल्स किसी गठान का रूप ले लेती हैं। ऐसे में गले के कैंसर की आशंका बढ़ जाती है। महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को ये कैंसर ज्यादा होता है। अगर इसके संकेतों को पहचान लिया जाए तो इस प्रॉब्लम को समय रहते कंट्रोल किया जा सकता है।

दिखें ये संकेत

  • आवाज बदलना या आवाज में भारीपन होना।
  • खाना निगलने में दिक्कत होना।
  • तेजी से बजन कम हना
  • लंबे समय तक गले में खराश रहना
  • कफ के साथ खून आना
  • गर्दन में सूजन और दर्द बना रहना
  • लंबे समय तक कान में दर्द

आगे जानें क्यों होता है गले का कैंसर

  • ज्यादा स्मोकिंग करना
  • ज्यादा तंबाकू खाना
  • ज्यादा शराब पीना
  • दांतो की सफाई न रखना

Latest Health News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Health से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल