1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 10 जुलाई राशिफल: चित्रा नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों की होगी मनचाही मुराद पूरी

10 जुलाई राशिफल: चित्रा नक्षत्र के साथ बन रहा है शिव योग, इन राशियों की होगी मनचाही मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 09, 2019 06:34 pm IST,  Updated : Jul 09, 2019 06:34 pm IST

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि बुधवार का दिन है। शाम 4 बजकर 22 मिनट तक चित्रा नक्षत्र चलेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 10 july 2019
Horoscope 10 july 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज कड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरूआत करने से पहले जीवनसाथी से राय- मशविरा कर लेने से अच्छा रहेगा। आप कहीं लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कुछ मामलों में आप अपनी बातों पर कॉन्फिडेंट नहीं रह पायेंगे। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। कोई नया दोस्त बन सकता है। किसी कठिन परिस्थिति में आपको कुछ लोगों से मदद मिल सकता है। गायत्री मंत्र का पाठ करें। आपकी परेशानी दूर होगी।

कन्या राशि
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर दर्शन के लिए जायेंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर आपकी तारीफ़ होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। स्वास्थ्य फिट रहेगा। अपने ही लोगों का साथ मिलेगा। किसी काम में किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बेहतर समय बितायेंगे। हनुमान चालीसा का पाठ करें, आपका दिन मंगलमय होगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल