1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 दिसंबर राशिफल: जानें, बुधवार का दिन किस राशियों के लिए होगा अच्छा और किसके लिए बुरा

12 दिसंबर राशिफल: जानें, बुधवार का दिन किस राशियों के लिए होगा अच्छा और किसके लिए बुरा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 11, 2018 07:12 pm IST,  Updated : Dec 11, 2018 07:12 pm IST

12 December Horoscope: आज मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज शाम 04:36 से कल शाम 07:45 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 12 Decemebr 2018
Horoscope 12 Decemebr 2018

तुला राशि
आपके जीवन में उतार-चढ़ाव बने रहेंगे। आपको नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। बड़ों की मदद पाने के लिये खुद से कोशिशें करनी पड़ सकती हैं। मेहनत करने से अच्छे फल जरूर प्राप्त होंगे। ऑफिस में स्थिति सामान्य बनी रहेगी। कुछ मामलों के कारण आपका ध्यान कामकाज से हट सकता है। अपने ईष्टदेव को फूल अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

वृश्चिक राशि
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा बेहतर रहेगा। मन में नए विचार आ सकते हैं। किसी काम में अपने दोस्तों की राय लेना कारगर साबित हो सकता है। स्टूडेंट्स को
अपने टीचर्स से पूरा सपोर्ट मिलेगा। किसी नए काम की शुरूआत करने के लिए दिन अच्छा है। कामकाज में की गई मेहनत आपको सफलता दिलायेगी। भगवान नारायण का ध्यान करें, आपको अपनी मेहनत का परिणाम जरूर मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल