1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 02:32 pm IST

बुधावर के  दिन गंगा दशहरा  पड़ रहा है। जिसके साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

horoscope 12 june 2019
horoscope 12 june 2019

कुंभ राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। ब्राह्मण के पैर छूकर आशीर्वाद लें, रिश्ते मजबूत होंगे।

मीन राशि
आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभायेंगे। किसी काम में अचानक फायदा होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे। कारोबारियों को धन लाभ होगा। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे। आप किसी सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आज आप नए लोगों के संपर्क में आयेंगे। इससे आपको फायदा भी होगा। घर पर कोई पार्टी का आयोजन कर सकते हैं। कुल मिलाकर आपका दिन बेहतरीन रहेगा। गायत्री मंत्र का पाठ करें, तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल