1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

12 जून राशिफल: गंगा दशहरा के दिन इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, वहीं इन्हें मिलेगा खोया हुआ प्यार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 11, 2019 02:32 pm IST,  Updated : Jun 11, 2019 02:32 pm IST

बुधावर के  दिन गंगा दशहरा  पड़ रहा है। जिसके साथ ही कई शुभ योग बन रहे हैं। इन योग का असर 12 राशियों पर पड़ेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन। 

horoscope 12 june 2019
horoscope 12 june 2019

तुला राशि
आज आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में आपको फायदा होगा, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। माँ दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग प्राप्त होगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। आज किसी पुराने मित्र से मुलाकात होने की संभावना है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी खुश होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मंदिर में मिट्टी का घड़ा दान करें, सफलता आपके कदम चूमेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल