1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों को मिलेगा चमत्कारी लाभ

13 फरवरी राशिफल: सूर्य का राशिपरिवर्तन के साथ बन रहा है सिद्धि योग, इन राशियों को मिलेगा चमत्कारी लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 12, 2019 04:29 pm IST,  Updated : Feb 12, 2019 04:29 pm IST

आज माघ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और बुधवार का दिन है। आज दुर्गाष्टमी व्रत है। साथ ही आज के दिन सूर्य की कुंभ संक्रांति है। जानें आपकी राशि में क्या पड़ेगा प्रभाव।

Horoscope 13 Febuary 2019
Horoscope 13 Febuary 2019

कुंभ राशि
आज आपको अचानक नए स्रोतों से धन मिलेगा, जो आपके दिन को खुशनुमा बना देगा। पार्टनरशिप से जुड़े मामलों पर बातचीत होगी। दोस्तों से चल रहा कई दिनों से विवाद आज सुलझ जायेगा। पैसों से जुड़े टारगेट पूरे करने के लिए आज का दिन बेहतर है। दूसरों की जरूरते आपको आसानी से समझ में आयेगी। शाम को मित्र के साथ घूमने की प्लानिंग बनायेंगे। आपके काम सरलता पूर्वक पूरे होंगे। चिड़ियों को बाजरा खिलाएं, सफलता आपके कदम चूमेगी।

मीन राशि
आज आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। दूसरों की मदद करने के लिए आप हर संभव कोशिश करेंगे| इस राशि के छात्रों का आज पढ़ाई में मन लग सकता है। किसी नये काम को शुरू करने में कोई बड़ा डिसीजन लेने से पहले माता-पिता की राय लेना अच्छा रहेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, आपको सभी काम में सफलता हासिल होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल