1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 06:29 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 13 November 2018
Horoscope 13 November 2018

मिथुन राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज माता-पिता के सहयोग से आपको जीवन में आगे बढ़ने का रास्ता मिलेगा। मानसिक रूप से खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आपके मन में आज नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में भी कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कामों की प्रशंसा करेंगे।  किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होगी और उसके साथ आप कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। भगवान शंकर को दूध चढ़ाएं, धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि
आपका दिन सामान्य बना रहेगा। आज किसी बड़ी बिजनेस डील को बहुत सोच समझकर करने की जरुरत है। विश्वास पात्र की राय लेने के बाद ही कदम आगे बढ़ाएं। सरकारी कर्मचारियों के लिए आज का दिन तरक्की लेकर आएगा। जॉब में प्रमोशन मिलने की उम्मीद है। जो छात्र उच्च शिक्षा में दाखिला लेने के लिए परीक्षाएं दे रहे हैं, उन्हें मन-मुताबिक परिणाम के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। आज दोस्तों के साथ किसी एडवेंचर ट्रिप पर जा सकते हैं, मन प्रसन्न होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें, सभी दुःख दूर होंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल