1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 06:29 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 13 November 2018
Horoscope 13 November 2018

धनु राशि
आज आपका दिन बहुत ही उत्तम रहने वाला है। आज विदेश यात्रा कर सकते हैं साथ ही किसी बड़ी कंपनी का बुलावा भी आपके लिए आ सकता है। छोटी-छोटी बातों में आज आपको खुशी तलाशने का अवसर मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है।जो बेरोजगारों जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। माता सरस्वती का विधि-विधान से पूजन करें, आपकी मनोकामना पूरी होगी।

मकर राशि
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको उचित समय की पहचान करनी होगी। आज का दिन सटीक योजनाएँ बनाने का है। आज ऑफिस में सहयोगियों के साथ किसी बात पर वाद-विवाद हो सकता है, इसलिए हर मसले पर अपनी राय रखने से बचने की जरुरत है। प्राइवेट नौकरी वालों को प्रमोशन मेहनत से ही मिलेगी, लेकिन संघर्ष करने के बाद निश्चित ही सफल होंगे।  सबके साथ अच्छा समय गुजरेगा। शीतला माता को गुड़ चढ़ाएं, आपकी सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल