1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

13 नवंबर 2018 राशिफल: बन रहा है रवि योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक धनलाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 12, 2018 06:29 pm IST,  Updated : Nov 12, 2018 06:29 pm IST

आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और मंगलवार का दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार करके अगली सुबह 05 बजकर 37 मिनट तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन।

Horoscope 13 November 2018
Horoscope 13 November 2018

कुंभ राशि
आज आपका दिन सामान्य से थोड़ा बेहतर रहेगा। आज आपके जीवन में मधुर प्रेम संबंधों की शुरुआत होगी। आपके पास कोई प्रेम प्रस्ताव भी आ सकता है। जो बच्चे घर से दूर रहकर किसी कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। साथ ही वे सरकारी नौकरी के लिए चयनित भी हो सकते हैं। इसके अलावा आज किसी को उधार दिया हुआ धन वापस मिल सकता हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज घर पर शाम को फैमली के साथ पार्टी भी कर सकते हैं, जिससे घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। ठाकुर जी को दही का भोग लगाएँ, मनोकामना पूरी होगी।

मीन राशि
आज आपका दिन शुभ रहेगा। मित्रों और स्नेही स्वजनों के साथ रिश्ते पहले से बेहतर बनेंगे। आज पिता और बड़े भाई के सहयोग से आप कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। जो व्यक्ति नई नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी होने वाली है। आपको किसी अच्छी जगह नौकरी मिल सकती है। हालांकि आज किसी से वाद-विवाद में पड़ने से बचें। अपनी वाणी पर संयम रखना आपके लिए बेहतर होगा। बाकी सेहत अच्छी रहेगी। सुंदरकांड का पाठ करें, हर समस्या दूर होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल