1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2019 02:47 pm IST,  Updated : May 17, 2019 02:47 pm IST

आज मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 18 may 2019- India TV Hindi
Horoscope 18 may 2019

धर्म डेस्क: आज वैशाख मास की पूर्णिमा और शनिवार का दिन है। वैशाख पूर्णिमा को विशेष तौर पर बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इसका विशेष महत्व है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का विधान है। इसके साथ ही आज मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

मेष राशि

आज आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। दूसरे लोगों से आपको मदद मिलती रहेगी। आज आप हर किसी की बात को सुनने की कोशिश करेंगे। आज कुछ नए दोस्त बनने की संभावना है। आप उनके साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी खास क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिये आप तत्पर रहेंगे। काम के प्रति समर्पित होने से अधिकारी वर्ग आपसे इम्प्रेस होंगे। बच्चों का अच्छा व्यवहार देखकर माता-पिता खुश होंगे। शनि स्तोत्र का पाठ करें, आपको सभी काम में सफलता मिलेगी।

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2019: 502 साल बाद शनि-केतु और मंगल-राहु के दुर्लभ योग के साथ बुद्ध पूर्णिमा, ऐसे करें पूजा

वृष राशि
आज आप अपने दोस्तों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप कोई ऐसा काम करेंगे, जिससे आपकी तारीफ होगी। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहेंगे। खुशियाँ कभी भी मिल सकती है। सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे, जिससे घर पर लोगों का आना-जाना लगा रहेगा। मंदिर में साबुत उड़द की दाल दान करें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

ये भी पढ़ें- Buddha Purnima 2019: बुद्ध पूर्णिमा के दिन अपने करीबियों को मैसेज, विश, तस्वीरों से दें शुभकामनाएं

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल