1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2019 02:47 pm IST,  Updated : May 17, 2019 02:47 pm IST

आज मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 18 may 2019
Horoscope 18 may 2019

तुला राशि
आज आप परिवार की जिम्मेदारी को पूरा करेंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज रुक सकता है । आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्तों में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे। बहते जल में तिल प्रवाहित करें, आपकी सभी समस्याएं दूर होगी।

वृश्चिक राशि
आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं ।  जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशियां बढ़ेंगी । ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आपको अच्छे अंक प्राप्त होंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। ब्राह्मण को धार्मिक ग्रंथ दान में दें , रिश्तों में मधुरता आएगी ।  

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल