1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

18 मई राशिफल: पूर्णिमा और शनिवार के दिन इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ, वहीं इस राशि के जातक रहें संभलकर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 17, 2019 02:47 pm IST,  Updated : May 17, 2019 02:47 pm IST

आज मंगल-राहु मिथुन राशि में रहेंगे और उनके ठीक सामने शनि-केतु धनु राशि में स्थित हैं, ये एक दुर्लभ योग है। सूर्य और गुरु भी एक-दूसरे पर दृष्टि रखेंगे। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 18 may 2019
Horoscope 18 may 2019

कुंभ राशि
आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। आज किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक से पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सक्सेस होगी। आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अपने मस्तक पर चंदन का तिलक लगाएं, आपका दिन शुभ रहेगा।

मीन राशि
आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपको अधूरे काम आज पूरे हो जायेंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जायेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ समय बितायेंगे। आज आपको किसी सामाजिक कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी। चिड़ियों को दाना खिलाएं, रूके हुए काम पूरे होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल