1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 19 फरवरी: 2 शुभ नक्षत्र के साथ बन रहा है शोभन योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

राशिफल 19 फरवरी: 2 शुभ नक्षत्र के साथ बन रहा है शोभन योग, इन राशियों को मिलेगा अचानक लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 18, 2019 06:59 pm IST,  Updated : Feb 18, 2019 08:11 pm IST

आज माघ मास की पूर्णिमा तिथि है। आज माघी पूर्णिमा है, यानी आज माघ मास का आखिरी दिन है। आज दोपहर पहले 11:48 तक शोभन योग और 11:03 तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा और उसके बाद कल सुबह 08 बजे तक मघा नक्षत्र रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।

Horoscope 19 februry 2019
Horoscope 19 februry 2019

सिंह राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। आपको पैसों से जुड़े बड़े फैसले सोच-समझकर लेने चाहिए। इससे आपको काफी फायदा होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लें, सबके साथ संबंध बेहतर होंगे।

कन्या राशि
आज कामकाज के मामलों में आपकी परिस्थिति अच्छी रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके संबंधों की मजबूती बरकरार रहेगी।  आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स भी आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के मामले में आपकी मेहनत सफल रहेगी। शिवलिंग पर दूध अर्पित करें, आपकी मेहनत रंग लायेगी

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल