1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. 19 जुलाई 2018 राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन पर आएगी बहार

19 जुलाई 2018 राशिफल: बन रहे है 2 शुभ योग, इन राशियों के जीवन पर आएगी बहार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 18, 2018 05:10 pm IST,  Updated : Jul 18, 2018 05:10 pm IST

गुरुवार होने के साथ-साथ हस्त नक्षत्र के साथ यायीजयद और शिव योग बन रहा है। जहां यायीयजद योग सूर्योदय से सुबह 07:53 तक वहीं शिव योग रात 9 बजकर 38 मिनट तक है। इन दोनों शुभ योग का फर्क हर राशि के जातकों पर पड़ेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा बीतेगा आपका दिन।

19 july 2018 wednesday
19 july 2018 wednesday

तुला राशि
आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आप भविष्य से जुड़े कुछ जरूरी फैसले ले सकते हैं। ऑफिस में कार्यभार बढ़ेगा, सहकर्मियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आज नयी तकनीक को अपनाने से आपके व्यापार में वृद्धि होगी, साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ेगा। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं, आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होगी।

वृश्चिक राशि
आज का दिन आनंदमय रहेगा। आज पूरे परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा । इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को बड़ा फायदा हो सकता है । आज जीवन में थोड़े बदलाव हो सकते हैं, साथ ही कुछ नया सिखने को भी मिलेगा। इस राशि के विवाहित आज घर में पार्टी का आयोजन कर सकते हैं, सगे-संबंधियों से मुलाकात होगी । घर से निकलते समय कुछ मीठा खाकर निकलें, समय से काम बनते नजर आयेंगे।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल